Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनीति से लेकर कास्टिंग काउच तक, कब-कब स्वरा भास्कर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहीं

राजनीति से लेकर कास्टिंग काउच तक, कब-कब स्वरा भास्कर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहीं

स्वरा भास्कर जन्मदिन: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज शुक्रवार (09 अप्रैल) अपना जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा भास्कर आज 32 साल की हो गई हैं। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा अपने बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। देश में चल रहे हर मुद्दे पर स्वरा भास्कर अपना राय ट्वीट के जरिए जरूर रखती हैं। स्वरा के जन्मदिन पर चलिए उनके कुछ ऐसे बयानों के बारे में जानते हैं, जिसको लेकर वो हमेशा चर्चा में रही हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में पाकिस्तान की जमकर आलोचना की थी। स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को 'फेलिंग स्टेट' कहा था। वहीं अपने एक पुराने इंटरव्यू में स्वरा ने पाकिस्तान को खूबसूरत देश कहा था। स्वरा का पाकिस्तान के लिए ये दोनों बयान काफी विवादों में रहा था।

Recommended Video

    स्‍वरा भाष्‍कर के बर्थडे पर स्‍पेशल अंदाज में किया सोनम कपूर ने विश
    जब परेश रावल को स्वरा ने कहा- बेशर्म सांसद

    जब परेश रावल को स्वरा ने कहा- बेशर्म सांसद

    बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के सांसद रह चुके परेश रावल को स्वरा भास्कर ने बेशर्म सांसद कहा था। पत्रकार अरुंधति रॉय को लेकर परेश रावल ने 21 मई 2017 को अपने एक ट्वीट में कहा था, ''कश्मीरी पत्थरबाजों को बांधने की जगह जीप में अरुंधति रॉय को बांधना चाहिए''

    परेश रावल के इस बयान पर स्वरा भास्कर ने कहा था, "किसी से असहमत होना एक बात है, यहां तक कि उनसे नफरत करना भी समझ में आता है। ... लेकिन वा एक सांसद में इतनी बेशर्मी है कि वह खुलेआम तौर पर महिला को धमकी दे रहा है। सिर्फ धमकी ही नहीं हिंसात्मक कार्रवाई को बढ़ावा भी दे रहा है। शर्मनाक बात ये है कि ऐसे लोग फिर भी संसद में मौजूद हैं।''

    फिल्म पद्मावत को लेकर लिखा ओपन लेटर

    फिल्म पद्मावत को लेकर लिखा ओपन लेटर

    बॉलीवुड फिल्म पद्मावत के रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। उस दौरान स्वरा भास्कर ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था। स्वरा भास्कर ने इस फिल्म में दिखाए गए जौहर प्रथा वाले सीन को लेकर एक विवादित बयान दिया। स्वरा ने कहा था, ''जौहर के सीन को देखकर मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या पुरुषों को सिर्फ महिलाओं का शरीर ही चाहिए, अगर महिलाएं उनकी डिमांड को पूरा नहीं करना चाहती हैं तो क्या उसे मरना होगा? क्या महिलाओं के पास अपनी जान देने के सिवा कोई और विकल्प नहीं है।''

    उन्नाव रेप केस पर कसा तंज

    उन्नाव रेप केस पर कसा तंज

    अक्टूबर 2020 में उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बॉलीवुड हस्तियों पर एक टिप्पणी करते हुए कहा था, "बलात्कार केवल संस्कार से रोका जा सकता है, न कि शासन से।" स्वरा ने अपने निडर अंदाज में विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर पलटवार करते हुए उनका एक पुराना वीडियो साझा किया था, जिसमें वह 2018 में उन्नाव बलात्कार मामले पर अपमानजनक टिप्पणी करते दिख रहे थे। स्वरा ने वीडियो शेयर कर लिखा, "यह छोटा आदमी एक पुराना पापी है।"

    जब स्वरा ने कहा- निर्देशक मेरा किया करते थे पीछा

    जब स्वरा ने कहा- निर्देशक मेरा किया करते थे पीछा

    स्वरा भास्कर ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक निर्देशक उनका पीछा किया करते थे और परेशान किया करते थे। स्वरा ने बताया था कि डायरेक्टर उन्हें मैसेजे और डिनर पर आने के लिए बोल-बोलेकर बार परेशान करता था। उन्होंने कहा, निर्देशक दिन में उन्हें घूरता रहता था और रात में फोन करता था।

    स्वरा ने कहा, ''यहां तक कि निर्देशक ने उसे सीन पर बात करने के लिए होटल के कमरे में आने के लिए कहा था, मैं गई तो वो वहां शराब पी रहा था। पहले सप्ताह के दौरान निर्देशक मेरे साथ प्यार और सेक्स की बातें करने लगा। मेरे मना करने के बाद भी एक रात वो मेरे कमरे में पहुंच गया वो नशे में। वो काफी डरावना था।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+