दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, वकीलों के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। बीते शनिवार (2 नवंबर) को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुए पुलिस और वकलों के बीच हिंसक झड़प पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच तीस हजारी मामले पर बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस का भी गुस्सा फूट पड़ा है, उन्होंने ट्वीट कर पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद और गोलीबारी की निंदा की है। ट्वीट में एक्ट्रेस ने वकीलों के आचरण पर सवाल खड़ा किया है।

swara bhaskar tweet on tis hazari case support delhi police

बता दे, 2 नवंबर को करीब 3 बजे पुलिस और वकीलों के बीच हुए पार्किंग को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया, झड़प में गोलियां भी चली जिसमें दो वकील घायल हो गए फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली और लगभग हर सामाजिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमला करने वाले उन वकीलों, गुंडों या वह जो कोई भी हैं उनका यह आचरण शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर कमिश्नर के सामने लगे नारे- हमारा सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो

स्वरा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमला बेहद शर्मनाक है ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और भीड़ की मानसिकता को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ है। स्वरा का यह पोस्ट अब वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। बता दें, पार्किंग को लेकर हुए इस विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया है और मामले के न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घायल वकीलों को मुआवजा देने का भी निर्देश जारी किया। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घायल वकीलों से मिलने सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+