Video:'हुजूर पाक की इज्जत के लिए किस जात में पैदा हुए ये...', स्वरा भास्कर का 'इस्लामी' अंदाज देख हर कोई हैरान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर विवादों में आ गई हैं। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी (शरद पवार) की टिकट पर अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में स्वरा भास्कर उनके लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान स्वरा भास्कर के बदले 'इस्लामी' अंदाज देख सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई है।
इसके अलावा स्वरा भास्कर पति फहाद अहमद के साथ इस्लामी मौलाना सज्जाद नोमानी से भी मिलने सिर ढ़ककर पहुंची थी। इसको लेकर भी कई यूजर ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि फेमिनिज्म और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली स्वरा भास्कर अब खुद गुलाम लग रही हैं।

ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद अणुशक्ति नगर सीट लड़ेंगे चुनाव, नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को देंगे चुनौती
स्वरा भास्कर ने के चुनाव प्रचार का भी वीडियो वायरल है। आइए जानें स्वरा ने अपने भाषण में क्या कहा है और सोशल मीडिया यूजर के रिएक्शन क्या हैं?
स्वरा भास्कर बोलीं- 'हुजूर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की इज्जत के लिए जात जरूरी नहीं है'
स्वरा भास्कर एक वीडियो में कहती दिखती हैं,
''हुजूर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (इस्लाम के संस्थापक) के लिए, इज्जत मन में होने के लिए, आप किस जात में पैदा होते हो, ये जरूरी नहीं होता है। जरूरी ये होता है कि कल अगर हुजूर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी हो तो आप, उन गुस्ताखों के साथ जाकर हाथ नहीं मिलाते हो। जो मेरे पति के दीन और इमान पर बार-बार सवाल उठा रहे हैं, आज इस मंच से मैं उन लोगों को पूछना चाहती हूं, कि आपका इमान कहां था, जब आप आपके दोस्त अनिल राठौड़ ने नितेश राणे की सभा यहां लगवाई थी, जहां पे खड़े होकर, वे आपके नबी को गालियां दे सकता था।''
स्वरा भास्कर ने कहा,''तब आपका इमान कहां था, जब बिलकिस बानो, के गुस्ताखों को जिन्होंने सामूहिक बलात्कार किया, आपके बीजेपी के नेता ने उसको माला चढ़ा रहे थे। तब आपका इमान कहां था।''
स्वरा भास्कर ने कहा, ''आपका इमान तब कहां था, जब वो लोग आपके पार्टी, आपके पक्ष में, आपके गठबंधन में आपके साथी हैं, वो कह रहे हैं कि जब महायुति की सरकार आएगी तो, सबसे पहला काम वो ये करेंगे कि मस्जिद पर से लाउडस्पीकर हटा देंगे।''
ये भी पढ़ें- कौन है मौलाना सज्जाद नोमानी, जिनसे मिलने माथे पर दुपट्टा रख पहुंची स्वरा भास्कर, लड़कियों पर दे चुके हैं विवाद
स्वरा भास्कर के वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर?
एक्स यूजर @AshrafFem ने कहा, ''जो लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं उसकी वजह राजनैतिक नहीं बल्कि स्वरा का इस्लाम के प्रति झुकाव है।''
एक अन्य यूजर @Aftab Alam ने स्वरा भास्कर के बयान को कोट करते हुए पोस्ट किया है।
कई सोशल मीडिया यूजर स्वरा भास्कर के मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं। मौलाना सज्जाद नोमानी के लिए स्वरा भास्कर माथे पर दुपट्टा रख कर पहुंची थीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर ने लिखा है कि नारीवाद और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली स्वरा भास्कर आज खुद इस्लाम के नियमों को मानने मजबूर हैं।
यूजर @ocjain4 ने कटरीना कैफ और स्वरा भास्कर की शादी के बाद की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''पहली तस्वीर में कटरीना कैफ ,है जो विकी कौशल से शादी करने के बाद ब्राह्मणवादी पितृसता के गिरफ्त में आकर एकदम बेडौल लग रही।''
एक यूजर @ksingh2493 ने कहा, ''ये हे स्वरा भास्कर जिसको NRC ,CAA, Waqf Board amendments सबसे दिक्कत है लेकिन महाराष्ट्र के चुनाव में वोट जिहाद का नारा देने वाले से दिक्कत नहीं है।''
यूजर @PoornimaNimo ने लिखा, ''विश्वास कीजिए, स्वरा भास्कर एक प्रगतिशील धर्म में शादी करने की सबसे अच्छी ब्रांड एंबेसडर हैं।''
यूजर @jabarsingh5 ने लिखा, ''आजादी आजादी चिल्लाते चिल्लाते गुलाम होना इसे कहते है "स्वरा भास्कर" का आजादी से गुलामी का सफर।''












Click it and Unblock the Notifications