Gold Smuggling Case: आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की पीएम मोदी से की अपील

सोने की तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने पीएम मोदी से सीबीआई जांच करवाने की अपील

नई दिल्‍ली, 21 जून: केरल सोना तस्‍करी केस की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबा चौड़ा पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की है। पीएम को लिख लेटर में स्वप्ना सुरेश ने सोना तस्करी मामले में आईएएस अधिकारी एम शिवकर को मुख्य आरोपी बताते हुए दावा किया है कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया है.

swapna

पीएम को भेजे गए पत्र में लिखा

अधिकारियों के उच्च पद के कारण, मेरे जैसे कुछ कर्मचारियों को इस घोटाले का सबसे बुरा सामना करना पड़ा। मैं बस अपने लाइन प्रबंधकों के आदेशों का पालन कर रहा था और यूएई वाणिज्य दूतावास के राजनयिक चैनल के माध्यम से ऐसा कर रहा था और मामलों में मेरी कोई बात नहीं थी।

उन्होंने लिखा

जब कस्‍टम द्वारा इसे प्रकाश में लाया गया, तो उन्होंने कुछ भी खुलासा न करने के लिए हमें 15 महीने तक सलाखों के पीछे बंदर कर दिया। यहां तक ​​​​कि शिवशंकर भी 3 महीने जेल में थे, लेकिन केरल सरकार ने उन्हें जमानत दी और उन्हें भी मंजूर कर लिया। उन्हें एक प्रतिष्ठित नौकरी मिली, जिससे उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने की अनुमति मिली।

12 जून को मीडिया के सामने भावुक होकर स्वप्ना सुरेश ने कहा था

मैं ठीक नहीं हूं। मुझे भी जीने का मौका दो। बिना किसी वजह के मुझे आतंकी तरह निशाना साधा जा रहा है और कितने आरोप मुझ पर लगाओगे। मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं एक-एक करके वकील बदलती रहूं। वे मुझ पर इस तरह हमला क्यों कर रहे हैं। मैं अपने दिए गए बयान पर कायम हूं। मेरे आसपास के लोगों को चोट न पहुंचाएं। मुझे चोट पहुंचाओं, कृपया मुझे मार डालो ताकि कहानी खत्म हो जाए। "

बता दें 2013 में स्वप्ना की एयर इंडिया एसएटीएस में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी लगी। 2016 में क्राइम ब्रांच ने जब एक धोखाधड़ी केस की छानबीन शुरू की तो स्वप्ना वापस अबू धाबी चली गईं।रिपोर्ट के अनुसार स्वप्ना एयर इंडिया एसएटीएस में ट्रेनर थीं तभी उन्‍होंने एक ऑफिसर को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा था। स्वप्ना पर फर्जी नाम से उस अधिकारी के खिलाफ 17 शिकायतें और जांच समिति के सामने झूठे सबूत पेश करने का आरोप लगा। इस केस को वापस लेने के लिए उन पर दबाव पुलिस ने बनाया और वो केस वापस ले लिया।

इसके बादस्वप्ना अबूधाबी फिर गई और यूएई महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत की सचिव की पोस्‍ट पर नौकरी की और 2019 में वो भी नौकरी छोड़कर चली आईं। हालांकि यूएई महावाणिज्य दूतावास जब तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ तो इस दूतावास की नौकरी के दौरान उनके केरल के बड़े नेताओं और मंत्रियों से संपर्क हुआ और ये अपने हुनर से उनके बेहद करीब हो गई।

लेकिन स्‍वप्रा सुरेश की मुश्किल बढ़ी जब एक एक्‍ट्रेस से जबरन वसूली केस में पुलिस की जांच में 'डील वुमन' नाम की महिला के बारे में खुलासा हुआ और कस्टम अधिकारियों ने 13 करोड़ रुपये का सोना डिप्लोमेटिक बैगेज से बरामद किया और तब पुलिस को पता चला कि एक गैंग मॉडल और एक्‍ट्रेस के जरिए सोना तस्‍करी कर रहा है। स्वप्ना सुरेश ही 'डील वुमन, थी जो गैंग अगर किसी गंभीर मामले में फंस जाता था तो उसे बाहर निकलाती और उसे बचाती थीं।

वहीं हाल ही में स्वप्ना सुरेश ने हाल ही में केरल सीएम विजयन, उनकी पत्नी और बेटी पर कैश लेने का अरोप लगाया था और जिसके बाद केरल हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सीएम और उनके परिवार पर आरोप लगाने के बाद लगातार सोना तस्‍करी आरोपी महिला की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+