थरूर ने मेहर तरार के साथ दुबई में गुजारी तीन रातें-स्वामी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद विवादों में चल रहे हैं। वहीं विवादों में घिर थरूर पर भाजपा नेता सुब्ह्ण्यम स्वामी ने संगीन आरोप लगाया है। स्वामी ने एक ट्वीट करके थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के रिश्तों पर सवाल उठाया है।

shashi tharoor

स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि थरूर जोकि भारत के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार के साथ दुबई में तीन रातें गुजारी थी। स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा है कि तरार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करती थी। ऐसे में थरूर का केंद्रीय मंत्री रहते हुए तरार के साथ दुबई में तीन रातें गुजारने का मामला देश की सुरक्षा का पर सवाल खड़ा करता है।

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर की दिल्ली के होटल में मौत हो गयी थी। पुष्कर की मौत ठीक एक दिन बाद हो गयी थी जब उनकी ट्विटर पर पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार से काफी तीखी नोंकझोंक हुई थी। सुनंदा को तरार के शशि थरूर से संबंध होने का शक था।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत को हत्या मानते हुए धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ पुलिस इस मामले में शशि थरूर से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं विवादों में घिरे थरूर दिल्ली पहुंच गये हैं और उनके घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+