RBI Deputy Governor: स्वामीनाथन जानकीरमण RBI के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त, 3 साल का होगा कार्यकाल
RBI Deputy Governor: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वामीनाथन जानकीरमण को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किए गए है। स्वामीनाथन अब महेश कुमार जैन की जगह लेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक स्वामीनाथन जानकीरमण के शामिल होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए उनको भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने मंजूरी दे दी है।

दरअसल, आरबीआई के मौजूदा डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन का कार्यकाल इसी महीने जून में खत्म होने जा रहा है। जिसके बाद उनकी जगह यह पद स्वामीनाथन जानकीरमण संभालेंगे।
कौन हैं स्वामीनाथन जानकीरमण?
जानकारी के मुताबिक स्वामीनाथन जानकीरमण के पास मौजूदा वक्त में SBI की कॉर्पोरेट बैंकिंग और सहायक कंपनियों का जिम्मा है। वह SBI के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी हैं। इसके अलावा वह खुदरा और कॉर्पोरेट बैंकिंग, इंटरनेशनल बैंकिंग, बिजनेस फाइनेंस, संवाददाता बैंकिंग और FI उत्पादों, डिजिटल बैंकिंग और लेनदेन बैंकिंग उत्पादों में डोमेन विशेषज्ञता वाले बैंकर हैं। बैंक के रिस्क मैनेजमेंट, नियामक अनुपालन और स्ट्रेस्ड असेस्ट्स वर्टीकल की निगरानी कर रहे थे।
जानकीरमण ने बजट और प्रदर्शन की निगरानी, पूंजी योजना और निवेशक संबंधों की देखरेख करने वाले एसबीआई के लिए वित्त कार्य संभाला है। वह डिजिटल बैंकिंग वर्टिकल के प्रमुख के रूप में एसबीआई की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का हिस्सा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications