Karnataka accident news: कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में ट्रक से टकराई SUV, 12 लोगों की मौत
Chikkaballapur road accident: कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क पर खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार एसयूवी टकरा गई और इस हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत की खबर है।
हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। अन्य सात लोगों ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक शख्स घायल भी हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, सफेद रंग की ये टाटा सूमो बागेपल्ली से चिक्काबल्लापुर जा रही थी, जब अचानक ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और सूमो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में सूमो का अगला हिस्सा ट्रक से टकराकर अंदर घुस गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई और पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
क्या कोहरे की वजह से हुआ हादसा?
हादसे की जानकारी देते हुए चिक्काबल्लापुर के एसपी डीएल नागेश ने बताया, 'एक्सीडेंट की पुख्ता वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि सड़क पर कोहरा होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications