ऋतिक के बर्थडे पर Ex वाइफ सुजैन ने शेयर किया Video, कही दिल छू लेने वाली बात
Sussanne Khan on Hrithik Roshan's birthday: आज बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का जन्मदिन हैं। अपने शानदार डांस और खूबसूरती अदायगी के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले 47 साल के ऋतिक रोशन को उनके फैंस बर्थडे विश कर रहे है लेकिन सबसे खूबसूरत जन्मदिन की बधाई उनकी एक्स वाइफ और उनकी बेस्ट फ्रेंड सुजैन खान ने दी है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है। सुजैन ने ऋतिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनो बेटे भी दिखाई दे रहे हैं।

ऋतिक के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन ने शेयर किया Video
सुजैन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे रिय...जन्मदिन की बधाई, जिंदगी के कई खूबसूरत पल तुम्हें अभी देखने हैं। साल 2021 तुम्हारे लिए आशीर्वाद और अर्थ से भरा रहे।' इस वीडियो के साथ सुजैन ने कैप्शन में 'Best Dad In the World' भी लिखा है। सुजैन के इस हार्ट टचिंग पोस्ट को लोग लाइक भी कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

बच्चों के खातिर आज भी साथ-साथ हैं ऋतिक-सुजैन
मालूम हो कि तलाक हो जाने के बावजूद ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के खातिर आज भी साथ-साथ नजर आते हैं। सुजैन और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं, दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं, जिनमें दोनों की जान बसती है लेकिन साल 2014 में दोनों ने अपने शादी को खत्म करने का फैसला किया, जिसने केवल बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी चौंका दिया था।

सुजैन ने ऋतिक का साथ हर मौके पर दिया
फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में तो नहीं लेकिन दोस्त और बच्चों के मां-बाप के तौर पर आज भी साथ-साथ हैं। कोरोना काल में सुजैन अपने बच्चों के लिए ऋतिक के घर पर रहने भी गई थीं और बहुत सारे मौकों पर जब कंगना रनौत ने ऋतिक पर आरोप लगाए तो सुजैन ने ऋतिक का बचाव भी किया है और कंगना को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है। ऋतिक और सुजैन क्यों अलग हुए, ये वजह आज भी लोगों के सामने नहीं आई है।

फिल्म 'कहो ना प्यार है' से रचा इतिहास
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया था। 'कहो ना प्यार है' मेगाहिट फिल्म थी। इसके बाद बीते दो दशकों में ऋतिक के नाम पर 'कभी खुशी कभी गम', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'गुजारिश', 'काबिल', 'बैंग-बैंग', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,' 'सुपर 30' और 'वॉर' जैसी फिल्में कर चुके हैं। बतौर मुख्य अभिनेता ऋतिक ने 'कहो ना प्यार है' से शुरुआत की लेकिन पर्दे पर वो तभी नजर आ गए थे जब वो छह साल के थे। जितेंद्र की फिल्म 'आशा' में उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। इस रोल के लिए ऋतिक को 100 रुपये का इनाम मिला था।
सेक्सी अभिनेताओं में शामिल
ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। कई मैगजीन ने उन्हें टॉप-10 और टॉप-20 सबसे सेक्सी पुरुषों की लिस्ट में जगह दी हैं। ऋतिक को बॉलीवुड के सबसे बढ़िया डांसरों में भी गिना जाता है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications