Video: सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड बने कृष्ण, 'गोपियों' संग बजा रहे थे बंसी, तभी टूटी झूले की रस्सी

नई दिल्ली, जुलाई 14: अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड मॉडल रोहमन शॉल ने हाल ही में शूट का बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह एक स्विमिंग पूल के ऊपर रस्सी के झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। रोहमन पूल में गोपियों के साथ कृष्ण बने हुए हैं। अचानक उनके झूले की एक रस्सी टूट जाती है। जिसके चलते वे बाल-बाल स्विमिंग पूल में गिरने से बचते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 'गोपियों' संग बजा रहे थे बंसी, तभी हुआ मजेदार हादसा

'गोपियों' संग बजा रहे थे बंसी, तभी हुआ मजेदार हादसा

वायरल वीडियो में पूल में कुछ लड़कियां खड़ी नजर आ रही हैं और वहीं रोहमन शॉल ऊपर झूले पर कृष्ण के अवातर में बांसुरी बजाते दिख रहे हैं। अचानक झूले की एक रस्सी टूट जाती है, लेकिन रोहमन जैसे-तैसे खुद को पानी में गिरने से बचाने में सफल हो जाते हैं। इस दौरान पूल में नीचे खड़ी लड़कियां उन्हें बचाने की कोशिश करती दिखती हैं। रोहमन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

हादसे को रोहमन ने उड़ाया मजाक

रोहमन शॉल ने लिखा कि, इसे आप लोगों के साथ साझा करना था... शूटिंग के दौरान झूले की एक रस्सी खुल गई और वह हवा में लटक गए थे। उन्होंने अपनी को एक्टर नम्रता की तारीफ करते हुए कहा कि, अगर मैं नीचे गिरता तो वह मुझे कैच करने के लिए तैयार थीं। रोहमन में इस दौरान फिल्म इश्क के एक सीन को भी याद किया। @raabtabyrahul यह मजेदार था।

ऐसे शुरू हुई थी रोहमन और सुष्मिता की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी रोहमन और सुष्मिता की लव स्टोरी

रोहमन 2018 से सुष्मिता को डेट कर रहे हैं और उनकी दो बेटियों, रेनी और अलीसा के साथ भी एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। संयोग से, उनका रोमांस इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ, जब रोहमन ने सुष्मिता को एक संदेश भेजा और उसने गलती से उसे ओपन कर दिया था। जब सुष्मिता ने देखा तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ लेकिन तभी रोहमन का रिप्लाई आया जिसमें लिखा था कि सुष्मिता के मैसेज से उनका दिन बन गया। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की उम्र में 15 साल का फर्क है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+