इस वजह से सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड से बनाई दूरी, अब सामने आई सच्चाई
नई दिल्ली। 2010 में अलीषा को अपनाने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया। क्योंकि वह अपनी बेटी के अच्छे क्षणों में उसके साथ रहना चाहती थी। एक साक्षात्कार में, सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि वह इस बात से परेशान थी कि वह अपनी बड़ी बेटी रेने के साथ हर समय नहीं रह सकती थी। बता दें कि सुष्मिता सेन आखिरी बार अनीस बज्मी की फिल्म नो प्रॉब्लम में दिखी थीं जो कि 2010 में आई थी।

बेटियों को छोड़ फिल्में करना मेरे लिए सोच से परे था
अपने इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा कि मुझे पता है कि लोग कहते हैं आपके सबसे अच्छे दिन युवावस्था के होते हैं जहां आप फिल्में कर सकते हैं, क्योंकि आप युवा दिखते हैं। लेकिन मैंने खुद से पूछा कि अगर मैं फिल्में नहीं करती हूं और इस पर ध्यान केंद्रीत करती हूं तो क्या मुझे इस पर पछतावा होगा? और अगर मैं अलीषा के साथ नहीं रहती हूं और फिल्में करूं तो क्या मुझे अफसोस होगा? मेरे लिए यह सोच से परे था।

बेटियों को लेकर मेरी सोच एक पिता की तरह थी
सुष्मिता सेन ने कहा कि जब रेने आई तो मैंने खुद को बहुत अलग तरीके से देखा। मैंने यह भी सोचा कि मुझे पैसे कमाता रहना चाहिए, बिलों का भुगतान करते रहना चाहिए। लेकिन रेनी के साथ एक मां के रूप में मेरा दृष्टिकोण पिता की तरह अधिक था। मेरे पास और ज्यादा समय भी नहीं था क्योंकि बहुत काम करना होता था। सुष्मिता ने कहा कि एक बार तो मैं रेने को सेट पर लेकर गई और उसे बगल में रख कर मैंने शूटिंग की। सेट पर ची ची (गोविंदा) और डेविड धवन भी थे। मैंने इस तरह से काम किया क्योंकि मैं उसके करीब रहना चाहती थी।

दो बेटी, दोनों को गोद लिया है
हालांकि, सुष्मिता को यह पता था कि वह अलीषा के साथ ऐसा नहीं करूंगी। मैं उसके शुरुआती जीवन में उसके साथ रही। जब वो छह साल की हो गई तो मैं फिर वापस से काम देखने लगी। सोची थी अगर फिल्मों में मेरा करियर फिर से बनता तो ठीक नहीं तो कोई बिजनेस करूंगी। बता दें कि सुष्मिता की दो बेटियां हैं, दोनों को सुष्मिता ने गोद लिया है। सुष्मिता ने रेने को साल 2000 और अलीषा को 2010 में गोद लिया था। अपने इस इंटरव्यू में सुष्मिता से ने दो बेटियों को गोद लेने के अनुभव शेयर किए हैं। सुष्मिता ने कहा कि जब रेने को पता चला कि मैंने उसे गोद लिया है तो पहले तो हैरान थी लेकिन बाद में जो लोग भी मिलते थे सबसे कहती थी तुम बॉयोलॉजिकली हो तुम बहुत बोरिंग हो।












Click it and Unblock the Notifications