जानिए बेटी का अकाउंट हैक होने पर सुष्मिता सेन ने किसको कहा Idiot और किससे कहा- love You?

Sushmita Sen: फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनकी बेटी रेनी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। लेकिन सुष्मिता सेन की बेटी रेनी का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया, जिसके बाद अभिनेत्री ने इसपर नाराजगी जाहिर की है। सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है और जिस व्यक्ति ने रेनी का अकाउंट हैक किया है उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि मेरी बेटी कैसा महसूस कर रही है।

सुष्मिता ने दी जानकारी

सुष्मिता ने दी जानकारी

दरअसल जब किसी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होता है तो वह काफी परेशान हो जाता है और इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर करता है लेकिन सुष्मिता सेन की बेटी के साथ ऐसा नहीं है। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपको मैं बताना चाहती हूं कि मेरी बेटी रेनी का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी बेवकूफ ने हैक कर लिया है, लेकिन उसे अभी शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि रेनी नया अकाउंट खोलकर भी काफी खुश है। मैं उस व्यक्ति के लिए बुरा महसूस कर रही हूं जिसने मेरी बेटी का अकाउंट हैक किया। आप सभी लोगों को इस बारे में जानकारी देती रहूंगा। आप सभी को मेरा प्यार।

फैंस ने दी सलाह

फैंस ने दी सलाह

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर जब इस बाबत जानकारी साझा की तो उनके फैंस ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें इस बारे में पुलिस से शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि आरोपी की धरपकड़ हो सके। जबकि एक यूजर ने लिखा कि इस बारे में इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करिए। इसके अलावा कई अन्य फैंस ने भी सुष्मिता सेन को अलग-अलग तरह के सुझाव दिए ताकि इस तरह की घटना को टाला जा सके।

 जल्द फिल्म में नजर आएंगी रिनी

जल्द फिल्म में नजर आएंगी रिनी

अहम बात यह है कि सुष्मिता की बेटी रेनी ने अपना अकाउंट हैक होने के बाद नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। इस बार उन्होंने अपने पेज को प्राइवेट रखा है। नए अकाउंट पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो भी करने लगे हैं। बता दें कि रेनी जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम सुट्टाबाजी है, इस शॉर्ट फिल्म के साथ ही रेनी अपने फिल्मी करियर की भी शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म दिया कुमार की कहानी है जोकि लॉकडाउन में अपने माता-पिता से झगड़े की वजह से धूम्रपान करने लगती है।

क्या है फिल्म की थीम

क्या है फिल्म की थीम

इस शॉर्ट फिल्म को कबीर खुराना ने डायरेक्ट किया है। यह एक फैमिली ड्रामा है। जिसमे दिखाया गया है कि जब नई उम्र के उत्साही बच्चे लॉकडाउन में अपने माता-पिता से रह रहे थे तो उनके बीच किस तरह का टकराव होता है। फिल्म को सिमरान लखपाल, रमनीक शाउनी, पंकाज रूंगटा ने प्रोड्यूस किया है, जिसे इसी महीने रिलीज किया जाएगा। वहीं सुष्मिता सेन की बात करें तो वह आखिरी बार डिज्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या में दिखीं थीं, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+