Viral: छोटी बेटी से सुष्मिता सेन ने पूछा मुश्किल सवाल, मिला ऐसा जवाब कि हंस पड़े दोनों

पूर्व मिस यूनीवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी संग फोटोज और वीजियोज शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, रेने और अलीशा। हाल ही में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों संग एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बेहद ही मजेदार और क्यूट है।

मुंबई। पूर्व मिस यूनीवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी संग फोटोज और वीजियोज शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, रेने और अलीशा। हाल ही में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों संग एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बेहद ही मजेदार और क्यूट है। इस वीडियो में सुष्मिता अपनी छोटी बेटी अलीशा से अंग्रेजी के एक शब्द की स्पेलिंग पूछ रही हैं। इसपर अलीशा जो जवाब देती हैं उसे सुनकर सुष्मिता और बड़ी बहन रेने, दोनों ही खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं।

Sushmita Sen

अभिनेत्री सुष्मिता सेन का अपनी बेटी संग शेयर किया वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनकी छोटी बेटी अलीशा की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना हो रहा है। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बड़ी बेटी रेने और छोटी बेटी अलीशा दिखाई दे रहे हैं। सुष्मिता अलीशा से अंग्रेजी के एक शब्द की स्पेलिंग पूछती हैं, जिसपर अलीशा के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया।

सुष्मिता अलीशा से पूछती हैं कि अल्टीमेटम की क्या स्पेलिंग हैं? अलीशा अल्टीमेटम की गलत स्पेलिंग बताती हैं जिससे रेने को हंसी आ जाती है। रेने और सुष्मिता, दोनों ही अलीशा की मासूमियत पर हंसने लगते हैं। इसके बाद सुष्मिता रेने से पूछती हैं कि क्या उन्हें इसकी स्पेलिंग मालूम है? रेने इसका सही जवाब बताती हैं। इसके बाद सुष्मिता अलीशा से पूछती हैं कि उन्होंने गलत स्पेलिंग कहां से सीखी। अलीशा सुष्मिता को बताती हैं कि एक दोस्त ने उन्हें ये स्पेलिंग बताई है।

बता दें कि इस वीडियो पर 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। देखिए ये वीडियो

❤️ #ULTIMEGAN 😅😅😅😅😅😅😅😅

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

ये भी पढ़ें: VIDEO: देवर की शादी में जमकर नाचीं ईशा देओल, सलमान के गानों पर लगाए ठुमके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+