सुषमा स्वराज ने कहा- कराची से गायब मुस्लिम धर्म गुरुओं का मुद्दा पाक के समक्ष उठाया
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी किधर्मगुरुओं के गायब होने का मुद्गा पाक के समक्ष उठाया गया है। दूसरी ओर सूत्रों का दावा है कि इनके गायब होने के पीछे पाक की एजेंसियो का हाथ है।
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के समक्ष हरजत निजामुद्दीन दरगाह के खादिम और उनके भतीजे के पाक में गायब होने का मामला उठाया है।

कराची से ही गायब हैं दोनों
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि सैयद आसिफ निजानी और उनके भतीजे नजीम निजामी, कराची एयरपोर्ट पर लैंड करने के अगले दिन के बाद से ही गायब हैं। पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया गया है कि दोनों भारतीयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

ट्विटर पर लिखा है
ट्विटर पर सुषमा स्वराज ने लिखा है कि हमने यह मामला पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया है और उनसे भारतीय राष्ट्रीयता के दोनों लोगों के बारे में ताजा जानकारी से अवगत कराएं। बता दें कि 80 वर्षीय सैयद आसिफ निजामी, दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह में मुख्य पुजारी (सज्जादनशीं) हैं।

रिश्तेदारों से मिलने गए थे लाहौर
स्वराज ने जानकारी ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि दोनों 8 मार्च 2017 को पाकिस्तान गए थे। बता दें कि दोनों, लाहौर स्थित दाता दरबार गए थे और बुधवार को उन्हें कराची से फ्लाइट पकड़नी थी। दोनों लाहौर जाने से पहले कराची अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे।

इंटेलिजेंस एजेंसी का हाथ!
दूसरी ओर समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुताबिक इन दोनों के गायब होने के पीछे पाकिस्तानी इंटेलिजेंस की एजेंसियों का हाथ है। साथ ही सैयद और नजीम के गायब होने के बाद निजामुद्दीन दरगाह में बैठक भी चल रही है। ANI के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने भारत को इस बारे में सूचित किया है कि दोनों के गायब होने के मामले में जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: आखिर कैसे देवबंद में भाजपा ने हासिल की जीत?












Click it and Unblock the Notifications