रीयल लाइफ कहानी है बजरंगी भाईजान की, सुषमा बोली गीता को भारत लायेंगे
नई दिल्ली। पिछले 13 सालों से पाकिस्तान में फंसी गीता को भारत वापस लाने की कवायद तेज हो गयी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि गीता भारतीय है और उसे भारत वापस लाया जाएगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि भारतीय उच्चायुक्त डॉ टीसीएस राघवन ने पाकिस्तान के राजनयिक से मुलाकात की है। राघवन ने बताया कि गीता भारतीय है और उसे भारत वापस लाने की कोशिशे तेज कर दी गयी हैं। वहीं सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में गीता की मदद करने वालों का शुक्रिया अदा किया है।
पाकिस्तान में गीता की दखभाल कर रहे मानवाधिकार मंत्री अंसार ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी को वास्तविक जीवन की कहानी बताते हुए सलमान खान शुक्रिया अदा किया है।
पढ़ें-पाक में भारत की 'मुन्नी' और उसके 'बजरंगी भाईजान'
गीता की आयु इस वक्त 23 वर्ष है लेकिन जब वह 10 वर्ष की थी तो वह पाकिस्तान पहुंच गयी थी। गीता ना तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। जिसके चलते सीमा के परिवार की तलाश विफल रही।












Click it and Unblock the Notifications