सुषमा स्‍वराज ने कहा बालाकोट में वायुसेना को मिली थी खुली छूट, किसी भी पाक नागरिक को नहीं हुआ कोई नुकसान

Recommended Video

    Sushma Swaraj के Balakot Air Strike वाले बयान पर Pakistan का झूठा दावा | वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि पाकिस्‍तान के बालाकोट में हुई एयर स्‍ट्राइक में किसी भी पाक सैनिक या फिर किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा था। सुषमा ने गुरुवार को यह बात उस समय कही जब वह अहमदाबाद में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के बीच थी। गौरतलब है कि 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तनूख्‍वा में आने वाले बालाकोट में जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर बम गिराए थे। आईएएफ के 12 मिराज-2000 जेट बालाकोट में दाखिल हुए थे।

    जैश के अड्डो को बनाया गया निशाना

    जैश के अड्डो को बनाया गया निशाना

    सुषमा ने कहा कि भारतीय सेनाओं को ऑपरेशन में खुली छूट दी गई थी लेकिन उन्‍हें यह बात भी साफ बता दी गई थी कि किसी भी पाकिस्‍तानी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और पाक सेना को भी कुछ नहीं होना चाहिए। सुषमा के मुताबिक सेना ने सिर्फ जैश के अड्डों को ही निशाना बनाया जो कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्‍मेदार था। सेना ने जैश के कैंप को नष्‍ट किया और वापस लौट आई।

    अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को थी इसकी जानकारी

    अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को थी इसकी जानकारी

    पुलवामा आतंकी हमला सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। सुषमा ने कहा कि बालाकोट हवाई हमला आत्‍मरक्षा में उठाया गया कदम था। उन्‍होंने कहा, 'जिस समय हमने हवाई हमला किया, हमने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को बता दिया था कि यह फैसला हमने सिर्फ अपनी रक्षा के लिए उठाया है।' सुषमा के मुताबिक दुनिया भर के देशों ने भारत की इस एयर स्‍ट्राइक का समर्थन किया था।

    मुंबई हमलों के बाद नाकाम रही कांग्रेस

    मुंबई हमलों के बाद नाकाम रही कांग्रेस

    सुषमा के मुताबिक‍ साल 2008 में जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था, उस समय कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार दूसरे देशों की मदद से पाकिस्‍तान को अलग-थलग करने में पूरी तरह से असफल रही थी। सुषमा की मानें तो यह हालत तब थी जब 14 देशों के 40 नागरिकों की भी 26/11 में मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी हर जानकारी पढ़ें यहां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+