'आपकी भी एक दिन बहुत याद आएगी', यूजर ने किया कमेंट तो सुषमा स्वराज ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल ना होने के बावजूद वे महत्वपूर्ण मौकों पर ट्विटर पर उपलब्ध रहती हैं और अपनी हाजिर-जवाबी से लोगों को चुप करा देती हैं। रविवार को भी ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला जब पूर्व विदेश मंत्री ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब अपने ही अंदाज में देकर उसे चुप करा दिया।

मांगे राम गर्ग के निधन पर सुषमा स्वराज ने किया था ट्वीट

मांगे राम गर्ग के निधन पर सुषमा स्वराज ने किया था ट्वीट

दरअसल, दिल्ली प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार को निधन हो गया था, जिसपर सुषमा स्वराज ने दो ट्वीट किए थे। इन्हीं ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने ट्वीट किया जिसपर कई लोगों ने आपत्ति जताई। हालांकि, सुषमा स्वराज ने अपनी हाजिर-जवाबी से ट्वीट करने वाले उस यूजर का मुंह बंद कर दिया।

सुषमा स्वराज ने दिया यूजर को जवाब

सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया था, 'मांगे राम गर्ग के अकस्मात निधन का समाचार सुन कर बहुत दुःख हुआ। वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अनेक पदों पर रह कर अपने दायित्व को बहुत जिम्मेदारी और कर्मठता से निभाया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।'

ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं सुषमा स्वराज

ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं सुषमा स्वराज

इसके बाद सुषमा स्वराज ने एक और ट्वीट किया, 'मृत्यु के बाद भी उन्होंने देहदान करके अपने पार्थिव शरीर को भी समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।' सुषमा स्वराज के इन ट्वीट्स पर एक यूजर ने लिखा, 'आप भी एक दिन बहुत याद आएंगी, शीला दीक्षित की तरह अम्मा।' इस ट्वीट पर कई यूजर्स भड़क गए और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन सुषमा स्वराज ने बेहद सहजता से जवाब दिया, 'इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद।' ये पहला मौका नहीं है जब सुषमा स्वराज ने किसी यूजर को अपने जवाब से निरुत्तर कर दिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+