Kulbhushan Jadhav: सुषमा स्वराज ने सदन को सुनाई ऐसी बात, जिससे हर भारतीय का दिल रो पड़े

पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंची उनकी मां और पत्नी के साथ पड़ोसी मुल्क ने कैसा दुर्व्यवहार किया, ये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में अपने बयान में बताया।

Recommended Video

    Kulbhushan Jadhav पर Parliament पर बरसी Sushma Swaraj, Pak को दिखाई औकात | वनइंडिया हिन्दी
    Sushma Swaraj

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंची उनकी मां और पत्नी के साथ पड़ोसी मुल्क ने कैसा दुर्व्यवहार किया, ये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में अपने बयान में बताया। सुषमा स्वराज ने बताया कि कैसे पाकिस्तानी सरकार ने कुलभूषण की मां और पत्नी के शरीर से सुहागन होने के सारे चिन्ह ही हटा लिए। सुहागन होने के बावजूद पाकिस्तान ने दोनों को जाधव के सामने विधवा कि तरह पेश किया।

    जाधव की मां ने कहा, 'ये मेरे सुहाग का चिन्ह है, मैंने कभी नहीं उतारा'

    जाधव की मां ने कहा, 'ये मेरे सुहाग का चिन्ह है, मैंने कभी नहीं उतारा'

    भारत में सिंदूर और मंगलसूत्र सुहागनों की सबसे बड़ी निशानी होता है। इन दोनों ही चीजों का क्या महत्व है, ये हर भारतीय को मालूम है। जाधव की मां जिन्होंने कभी सुहाग की निशानी को अपने गले से नहीं उतारा, पाकिस्तान ने उसे एक झटके में उतार दिया। सुषमा स्वराज ने सदन में बताया कि जब कुलभूषण जाधव की मां का मंगलसूत्र उतारा जा रहा था तब उन्होंने रोका भी। जाधव की मां ने कहा, 'ये मेरा सुहाग का चिन्ह है, इसे रहने दें, मैंने कभी नहीं उतारा' लेकिन पाकिस्तानी अफसरों ने उनका मंगलसूत्र और बिंदी दोनों ही उतार लिया गया।

    मां को बिना मंगलसूत्र देख डरे कुलभूषण, पूछा, 'बाबा कैसे हैं?'

    मां को बिना मंगलसूत्र देख डरे कुलभूषण, पूछा, 'बाबा कैसे हैं?'

    जाधव की मां और पत्नी सुहागन होने के सभी चिन्ह हटाकर विधवा की तरह कुलभूषण से मिलने गए। कुलभूषण ने जब अपनी मां को बिना चूड़ी और मंगलसूत्र के देखा तो वो डर गए। उन्होंने सबसे पहले अपनी मां से पूछा, 'बाबा कैसे हैं?' जाधव की मां ने सुषमा स्वराज को बताया कि बिना मंगलसूत्र और बिंदी के उन्हें देख कुलभूषण डर गए।

    पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत की सभी ने की निंदा

    पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत की सभी ने की निंदा

    उन्हें लगा कि उनके पीछे घर में कोई अशुभ घटना घटी है। वो अपने पिता को लेकर वो घबरा गए। जाधव ने कभी अपनी मां को बिना चूड़ी-बिंदी और मंगलसूत्र के नहीं देखा था। लेकिन पाकिस्तान ने उनकी मां और पत्नी के शरीर से सुहागन होने की सभी निशानी हटा ली थी। इसलिए अपनी मां को ऐसे देखकर वो घबरा गए। जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत की हर किसी ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+