पूरे विधि-विधान से सुषमा स्वराज रखती थीं करवा चौथ का व्रत, तस्वीरें गवाह हैं
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम उनके इलाज के लिए लगाई गई थी लेकिन डॉक्टरों की सारी कोशिशें नाकाम ही साबित हुईं, बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

पूरे पारंपरिक अंदाज में सुषमा स्वराज करती थीं करवा चौथ का व्रत
सुषमा स्वराज जितनी राजनीति पटल पर सक्रिय थीं, उतनी ही वो अपने निजी जीवन के दायित्व को भी निभाती थीं, बेहद ही सरल और हंसमुख सुषमा स्वराज आम भारतीय महिला की तरह करवा चौथ का व्रत भी करती थीं, 16 श्रृंगार करके करवाचौथ की पूजा करने वाली तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती थीं।

सुषमा स्वराज को था अपनी परंपराओं से प्यार
सुषमा स्वराज केवल सफल नेता ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की इज्जत और परंपराओं का पालन करने वाली महिला थीं, उनके करीबी अक्सर ये बात कहते हैं कि सुषमा स्वराज बेहद ही सकारत्मक विचारधारा वाली महिला हैं, जिन्होंने हारना नहीं सीखा था।

पूरे भारत में शोक की लहर
सुषमा स्वराज के अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था, बीजेपी के शासन के दौरान सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं, उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।
यहां देखें: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications