लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था सुषमा स्वराज का नाम, पति के साथ भी बना चुकी थीं एक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से सारा राष्ट्र दुख में है। सभी नेता, राजनेता और आम लोग अपने तरीके से शोक व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में सुषमा के किए कामों को भी खूब याद किया जा रहा है। सुषमा ने कई बार भारत के सिर फक्र से ऊंचा किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुषमा ऐसी नेता हैं जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्होंने सबसे कम उम्र की कैबिनट मंत्री बनकर बनाया है। बता दें कि वे हरियाणा सरकार में 25 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। इसके अलावा भी उनका राजनीतिक करियर सफलताओं से भरा रहा।

Sushma swaraj name recorded with her husband in Limca Book of World Records

सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं और देश की पहली फुल टाइम विदेश मंत्री भी। सुषमा के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज थे। जैसे पहली महिला सर्वश्रेष्ठ सांसद, राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता, 25 की उम्र में हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री। इसके अलावा सुषमा ने अपने पति के साथ मिलकर भी एक रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल वे और उनके पति स्वराज कौशल को सबसे अधिक पहचाने जाने वाले जोड़े के रूप में लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

बता दें कि दिल्ली की सरकार ने बुधवार को सुषमा स्वराज के लिए दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने कहा- 'दिल्ली सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्र की बड़ी नेता सुषमा स्वराज जी के सम्मान और याद में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। यानी इस दौरान राज्य में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। आंगनवाड़ी और आईजी इंडोर स्टेडियम समेत बाकी के सरकारी काम उसी तरह चलते रहेंगे।'

यह भी पढ़ें- इन 7 मामलों में सुषमा स्वराज हमेशा रहीं First, कोई नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+