ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली वर्ल्ड महिला लीडर बनीं हैं सुषमा स्वराज

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी खुद भी ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। ऐसे में मोदी सरकार के लिए एक खुशखबरी है। मोदी सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली महिला नेता बन गई हैं। सुषमा स्वराज को ट्विटर पर फॉलो करने वालों की तादात 52 लाख से ज्यादा है।

sushma swaraj

विदिशा से लोकसभा सांसद सुषमा स्वराज ने ट्विटर के जरिए बहुत से लोगों की मदद की है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने जिस तरह लोगों की मदद की है, उससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। ट्विटर के जरिए सुषमा की मदद को लेकर विपक्षी दल भी उनकी तारिफ करते हैं। वहीं मोदी सरकार को कोसने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसके लिए सुषमा स्वराज की तारीफ की है।

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली वर्ल्ड महिला लीडर

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली वर्ल्ड महिला लीडर

-
-
-

वहीं ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के 10 शीर्ष नेताओं की सूची में बने हुए हैं। नरेन्द्र मोदी के अलावा टॉप 10 की सूची में पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज का नाम भी शामिल हो गया हैं। ये सूची ग्लोबल ट्विटर की वार्षिक रिपोर्ट में जारी की गई है। इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा टॉप पर हैं। ट्विटर पर उनके 7.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+