सुषमा स्वराज का राहुल गांधी पर पलटवार, 'भाजपा ने देश को 6 महिला कैबिनेट मंत्री और 4 महिला मुख्यमंत्री दिए'

विदेश मंत्री सुषमा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया था।

अहमदाबाद। विदेश मंत्री सुषमा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया था। अहमदाबाद में महिला टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश को कई महिला नेता दी हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने देश को 6 कैबिनेट मिनिस्टर, 4 महिला मुख्यमंत्री और 4 महिला गवर्नर दिए हैं। इससे पहले कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में कोई महिला सदस्य नहीं रही थी लेकिन भाजपा की सरकार में इसमें दो महिलाएं शामिल हैं।'

Sushma Swaraj

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में प्रधानमंत्री के अलावा विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री होते हैं। फिलहाल इसमें सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्हें मई 2014 में विदेश मंत्री बनाया गया था और अब निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। विरोधी भाजपा को महिला विरोधी पार्टी कहते हैं लेकिन इसने महिलाओं केलिए बहुत काम किया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा पार्टी की सोच है कि महिलाएं जब तक चुप हैं, तब क ठीक है लेकिन जैसे ही वो मुंह खोलें, उन्हें चुप कराओ। 'आरएसएस में महिलाएं हैं? मैंने कभी महिलाओं को शॉर्ट्स में नहीं देखा।'

ये भी पढ़ें: प्यून की नौकरी करने वाले योगेश शर्मा ने KBC में कैसे जीते 25 लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+