सुषमा स्वराज ने शिकागो में की भारतीय की मदद, 20 मिनट में मिला वीजा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुई है। विदेश मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए विदेश में मुश्किल में फंसे भारतीयों की मदद करती आ रही हैं।

नई दिल्ली। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद काम पर लौटीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर चर्चाओं में हैं। सुषमा की पहल से शिकागो में मुश्किल में फंसे एक भारतीय को इमरजेंसी वीजा मिल गया। दरअसल शिकागो में रहने वाले रोहन शाह ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर बताया कि उनके पिता का भारत में देहांत हो गया है और इसलिए वो इमरजेंसी वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं। उसने विदेश मंत्री से इस मामले में मदद की गुहार लगाई। सुषमा ने तुरंत शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास को शाह की मदद करने के लिए कहा।

sushma swaraj

विदेश मंत्री से निर्देश मिलने के बाद कुछ ही समय में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने युवक से संपर्क कर उन्हें इमरजेंसी वीजा दिलाया। शाह को जब वीजा मिल गया तो उन्होंने ट्वीट कर सुषमा स्वराज को धन्यवाद कहा। शाह ने अपने ट्वीट में बताया कि आपकी मदद से मुझे महज 20 मिनट में भारत का वीजा मिल गया। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है। आपको बता दें कि विदेश मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए विदेश में मुश्किल में फंसे भारतीयों की मदद करती आ रही हैं।

ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं सुषमा

कुछ ही दिन पहले सुषमा ने दिल्ली की एक महिला की बड़ी मदद की। महिला के पति की लाश जापान में थी और उसे वहां से भारत लाने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। सुषमा ने उनके पति की बॉडी को वापस भारत लाने के लिए सार खर्चा वहन करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हाल ही में नॉर्वे में भारतीय दंपत्ति से बच्चा छीनने का मामला सामने आया। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सक्रियता दिखाते हुए नॉर्वे में भारतीय राजदूत से रिपोर्ट मांगी। भारतीय दूतावास ने भी बच्चे के माता-पिता को हरसंभव सहयोग की बात कही। ये भी पढ़ें- अखिलेश ने काटा अपर्णा यादव का टिकट, जानिए क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+