जेटली उपप्रधानमंत्री बन सकते हैं तो सुषमा स्वराज क्यों नहीं: शिवसेना

जेटली अमृतसर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। यह तो तय माना जा रहा है कि एनडीए के सत्ता में आने पर जेटली को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी लेकिन वह क्या होगी, इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है। बादल ने रैली में कहा कि एनडीए की सरकार में जेटली उप प्रधानमंत्री या वित्तमंत्री का पद संभालेंगे, हालांकि इसके जवाब में जेटली ने कहा कि 'मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं, चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी बातें तो होती रहती हैं। जेटली ने कहा कि हमेशा से ही पंजाब की संसद में एक मजबूत आवाज रही है अत: मुझसे भी उम्मीद की जा रही है कि मैं वहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा लेकिन मैं किसी पद की लालसा लेकर आगे नहीं बढ़ रहा हूं। जेटली के अनुसार मैं पंजाब के लिए नया नहीं हूं, पहले भी मैं यहां आता रहा हूं, भाजपा और अकाली दल के बीच बड़े मधुर संबंध हैं, इसलिए बादल के बयान को एक स्नेह के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
बादल के बयान से भाजपा विरोधी पार्टियों को हमला करने का मौका मिल गया है। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने चुनाव परिणाम आने से पहले ही विभागों का बंटवारा करना शुरू कर दिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में बादल के बयान से नाराजगी है।
अमृतसर में जेटली के खिलाफ कांग्रेस के अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications