जॉन केरी से बोली सुषमा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सक्रिय सदस्य बने अमेरिका

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि मैं इसमें शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

sushma

भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता का दूसरा चरण

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हाल के वर्षों में हमने जो कुछ भी हमने हासिल किया उससे सभी को गर्व की अनुभूति जरूर हो रही होगी। उन्होंने कहा कि ये इस वार्ता में शामिल होने का ये दूसरा दौर है।

साइबर सुरक्षा का जिक्र करते हुए जॉन केरी ने कहा कि वैश्विक साइबर खतरों से बचाने के लिए हम एक साइबर ढांचा बनाने की ओर अग्रसर हैं।

भारत के लिए सौर ऊर्जा बहुत अहम है। जॉन केरी ने कहा कि हम भारत में नई तकनीक लाने पर कार्य कर रहे हैं जिसकी मदद से भारत अपनी ऊर्जा की जरूरत को पूरा कर सके।

सुषमा स्वराज ने की अमेरिका से अपील

सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं अमेरिका से आग्रह करूंगी वह अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में एक सक्रिय सदस्य के तौर पर शामिल हो।

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जिसतरह से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के यहां रह रहे हैं, पढ़ाई कर रहे हैं, कमाई कर रहे हैं ऐसा पहले नहीं हुआ।

जॉन केरी ने कहा ये आखिरी मौका है जब मैं इस वार्ता का नेतृत्व कर रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम इसे आगे भी मजबूत करते रहेंगे। ओबामा का जिक्र करते हुए केरी ने कहा कि उन्होंने कहा था कि साझेदारी के जरिए 21वीं सदी बदलाव लाने वाली होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+