सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने ईमेल से बांद्रा पुलिस को दर्ज करवाया अपना बयान
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने ईमेल से बांद्रा पुलिस को दर्ज करवाया अपना बयान
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में बांद्रा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही हैं। अब तक फिल्म इंडस्ट्री के 32 लोगों का पुलिस बयान दर्ज कर चुकी है। इसी क्रम में फिल्म निर्माता शेखर कपूर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में अपने बयान के साथ मुंबई पुलिस को एक ईमेल भेजा है। मालूम हो कि जाने माने फिल्म निर्माता को मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन आने और मामले में अपना बयान देने के लिए बुलाया था। इसके बजाय, फिल्म निर्माता ने पुलिस को अपना बयान ईमेल किया है। बताया जा रहा है कि शेखर कपूर मुंबई से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने ईमेल के जरिए बांद्रा पुलिस के सवालों के जवाब भेजे हैं।

मौत के बाद शेखर कपूर ने ट्वीट किया कि...
बता दें कई ट्वीट्स में शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके बारे में बात की। सुशांत के निधन के बाद फिल्म निर्माता ने ट्वीट किया कि वह उन लोगों को जानते हैं जो दिवंगत अभिनेता के साथ अन्याय करते हैं। कपूर के ट्वीट के आधार पर, मुंबई पुलिस ने उन्हें फोन किया और उन्हें अपना बयान दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन आने को कहा। अब, ईमेल के माध्यम से शेखर कपूर का बयान प्राप्त करने के बाद, मुंबई पुलिस की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया कि क्या विभाग उसे अतिरिक्त प्रश्नों के लिए पुलिस के सामने शारीरिक रूप से मौजूद रहने के लिए कहा जाएगा या नहीं।
Recommended Video

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का बयान भी हो चुका है दर्ज
पिछले हफ्ते फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन आए थे। करीब चार घंटे तक पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था। अपने बयान में, उन्होंने पुलिस को बताया कि वह चार फिल्मों के लिए सुशांत को साइन करना चाहते थे लेकिन सुशांत की डेट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण फिल्में दूसरे अभिनेता को देनी पड़ी। मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्मों के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं और यशराजफिल्म के साथ सुशांत की अनुबंध प्रति की जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस का मानना है कि अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनकी आत्महत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और एक्टर के फैंस गहरे सदमें हैं वहीं पुलिस हर एंगल से उनकी आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा होगा इसकी जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications