श्वेता ने शेयर किया वीडियो, चारों बहनों की तारीफ करते हुए बोले सुशांत- जो कुछ भी सीखा, उन्हीं से सीखा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें सुशांत अपनी बहनों की तारीफ करते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वो सब अपनी बहनों से ही सीखा है। श्वेता ने ये वीडियो ऐसे समय में शेयर किया है, जब रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में कुछ चैट शेयर कर कहा है कि सुशांत के अपनी बहनों से रिश्ते अच्छे नहीं थे। सुशांत का ये वीडियो साल 2017 का है, जिसमें सुशांत बता रहे हैं कि फिजिक्स के प्रति उनके रुझान से लेकर गाड़ी चलाने तक सबकुछ उन्होंने अपनी बहनों से सीखा है।

जवानों के लिए बनाई रोटियां

जवानों के लिए बनाई रोटियां

वीडियो उस विशेष प्रोग्राम का है, जिसमें सुशांत ने खुद भारतीय सेना के जवानों के लिए रोटियां बनाई थीं और उन्हें खाना परोसा था। सुशांत वीडियो में जवानों के साथ खाना खाते भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके द्वारा बनाई गई रोटियों की तारीफ हो रही है। वीडियो में वह अपने परिवार के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में एक जवान सुशांत से उनके परिवार के बारे में पूछता है, तो सुशांत बताते हैं कि उनकी चार बहने हैं और सभी पढ़ने में काफी तेज हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput के Family का बड़ा आरोप- हमे सबक सिखाने की मिल रही है धमकी | वनइंडिया हिंदी
    'जिसकी चार बहनें हों, वो ही रोटी बना पाता है'

    'जिसकी चार बहनें हों, वो ही रोटी बना पाता है'

    तभी एक न्यूज एंकर मजाक में कहती है कि सुशांत बहुत अच्छी रोटियां बनाते हैं, उनकी बहनों ने उनसे बहुत काम करवाया होगा। तो सुशांत कहते हैं, 'बहुत ज्यादा, जिसकी चार बहनें हों, वो ही रोटी बना पाता है, वो भी बड़ी।' इसके बाद सुशांत बोलते हैं, 'मैंने जितना कुछ भी सीखा है और जो भी मुझे आता है, कार चलाना, बाइक चलाना, क्रिकेट खेलना, पढ़ाई करना- वो सब उनसे... और मैं ये सिर्फ बोलने के लिए नहीं कह रहा हूं।' इसके बाद सुशांत ने अपनी चारों बहनों से क्या क्या सीखा ये बताया है।

    सुशांन ने बताया चारों बहनों से क्या-क्या सीखा

    वीडियो में सुशांत आगे कहते हैं, 'मेरी जो सबसे बड़ी बहन है, उनका नाम नीतू है, उन्होंने मुझे पढ़ना, फिजिक्स.. जैसे की मैं बता रहा था, मेरा फिजिक्स में रुझान है। पहले वो डॉक्टर थी, अब वो प्रैक्टिस नहीं करती, लेकिन फिजिक्स में रुझान जो है, वो उस वजह से है। दूसरी वाली जो है, वो क्रिकेट खेलती थी प्रोफेशनल लेवल पे। तो क्रिकेट खेलना, कार चलाना, बाइक चलाना, वो उन्होंने लिखाया। उसका नाम मीतू है। प्रियंका जो है वो वकील है और श्वेता फैशन डिजाइनर है। हम लोग बहुत क्लोज हैं, हम गॉसिप वगैरह साथ में करते हैं।'

    रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप

    रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत का पैसा हड़पने, उनके साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत में ये भी कहा कि रिया ने सुशांत को उनके परिवार से अलग कर दिया था। वहीं रिया ने भी हाल ही में टेक्सट शेयर किया है, जिसके अनुसार सुशांत रिया के परिवार की तारीफ कर रहे हैं और अपनी खुद की बहन को मैनिपुलेटिव बता रहे हैं। जिसके बाद श्वेता ने ये वीडियो शेयर कर बताया है कि सुशांत अपने परिवार के कितना करीब थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+