अंकिता लोखंडे ने बताया फ्लैट की EMI का सच, सुनकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि एक फ्लैट जहां सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे रहती थीं, उसकी EMI का भुगतान सुशांत के बैंक खाते से हो रहा था। यह फ्लैट सुशांत के नाम पर पंजीकृत है और मलाड में स्थित है। इस खबर को अंकिता ने खारिज कर दिया है और कहा है कि वह अपने फ्लैट की ईएमआई खुद भरती हैं। उन्होंने इसे लेकर सबूत भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसके बाद अंकिता के दोस्त और सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी उन्हें सपोर्ट कर रही हैं।

Recommended Video

    Ankita Lokhande पर लगा Sushant से फ्लैट की EMI भरवाने का आरोप, Actress ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की बहन ने किया समर्थन

    सुशांत की बहन ने किया समर्थन

    अंकिता ने सबूत के तौर पर अपनी बैंक डिटेल्स और फ्लैट के कागजात सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है, 'आप एक इंडिपेंडेंट महिला हैं और मुझे आप पर गर्व है।' सोशल मीडिया पर श्वेता और अंकिता अक्सर एक दूसरे का सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने भी अंकिता को सपोर्ट किया है। उन्होंने अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है, 'आपको खुद बताने की जरूरत नहीं है, हमें आपपर गर्व है।' अंकिता की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि आपको कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है।

    अंकिता ने क्या कहा?

    अंकिता ने क्या कहा?

    आपको बता दें अंकिता ने जो बैंक डिटेल्स शेयर की हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि ईएमआई अंकिता के अकाउंट से कट रही हैं। उन्होंने ई-स्टांप पेपर भी शेयर किए हैं, जिसके अनुसार ये फ्लैट साल 2013 में खरीदा गया था। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 6 लाख 75 हजार रुपये का शुल्क जमा करवाया गया था। अंकिता ने बैंक डिटेल्स शेयर करते हुए कहा है, 'मैं पारदर्शी हूं और ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज करती हूं। मेरे फ्लैट के पंजीकरण के साथ-साथ मेरे बैंक अकाउंट (01/01/19-01/03/20) की सारी जानकारी है। हर महीने ईएमआई मेरे ही अकाउंट से कटती है। मेरे पास इसके अलावा कहने को कुछ और नहीं है।'

    रिया ने किया था इसी फ्लैट का जिक्र

    रिया ने किया था इसी फ्लैट का जिक्र

    ईडी सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर एंगल से जांच कर रहा है। ईडी सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी ईएमआई भर रहे थे। सुशांत मामले में अभी तक केवल रिया चक्रर्वती और उनके परिवार को संदिग्ध माना गया है। साथ ही उन पर सुशांत के पैसों के इस्तेमाल का भी आरोप लगा है। इस मामले में ईडी ने एक्शन लेते हुए रिया और उनके पिता-भाई के फोन को जब्त कर लिया गया है। ईडी के सूत्रों ने खुलासा किया कि रिया, शौविक और इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा एजेंसी के साथ साझा नहीं किया है।

    बहन ने किया ग्लोबल प्रेयर का आयोजन

    बहन ने किया ग्लोबल प्रेयर का आयोजन

    सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके फैंस और उनका परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज यानी 15 अगस्त को अपने भाई को न्याय दिलाने की मांग करते हुए 24 घंटे की ग्लोबल प्रेयर आयोजित की है। उन्होंने दुनियाभर के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेयर में जुड़ने की अपील की है। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस प्रेयर को लेकर एक पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है, 'मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया सुशांत सिंह राजपूत के लिए इस 24 घंटे की ग्लोबल प्रेयर में जुड़ें। ताकि सच सामने आ सके और हम अपने प्यारे सुशांत को न्याय दिला सकें।' इस प्रेयर में उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर अपनी तस्वीर शेयर करने को कहा है।

    श्वेता ने वीडियो भी शेयर किया

    श्वेता ने वीडियो भी शेयर किया

    इससे पहले श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि सब एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करें। जब तक सच सामने नहीं आएगा तब तक हम शांति से नहीं जी पाएंगे। श्वेता ने इस वीडियो में कहा है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं और मैं सभी से एकजुट होकर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करने का अनुरोध करती हूं। हम डिजर्व करते हैं कि हम सच जानें, हम सुशांत के लिए न्याय डिजर्व करते हैं, नहीं तो हम कभी सच नहीं जान पाएंगे, हम कभी भी शांति से जिंदगी नहीं जी पाएंगे। तहे दिल से आप सबसे अनुरोध है कि हम एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करें। क्योंकि हमें सच जानने का हक है। थैंक्यू, सीबीआई फॉर एसएसआर, प्लीज...' श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ को भी टैग किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+