सुशांत सिंह राजपूत केस में आज SC में अहम सुनवाई, शिव तांडव का मंत्र ट्वीट कर बहन श्वेता ने की ये अपील
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। ईडी ने सोमवार को रिया, उनके भाई और पिता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस केस में आज का दिन सबसे अहम है। आज सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट आज फैसला करेगी कि केस को बिहार से मुंबई में ट्रांसफर करना है या नहीं। इससे ये भी साफ हो जाएगा कि केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने की ये अपील
ट्वीट में सुशांत की बहन ने लिखा- मैं सभी के अपील करती हूं कि वे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पॉजिटिव नतीजा सामने आने की दुआ करें. #Warriors4Sushant #LetsPray #Godiswithus #JusticeforSushantSingRajput
शिव तांडव का मंत्र किया था ट्वीट
इससे पहले सुशांत की बहन ने ट्वीट कर शिव तांडव का मंत्र और फोटो शेयर की थी। सभी जानते हैं कि सुशांत भगवान शिव के भक्त थे। श्वेता ने ट्वीट में लिखा-
जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजङ्गमश्वसद्_
विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट् ।
धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल_
ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥११॥ #JusticeForSushantSinghRajput #हर_हर_महादेव #Warriors4SSR.
रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत का परिवार लगातार कर रहा है ये दावा
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और परिवार के सदस्य लगातार ये दावा करता दिख रहा है कि रिया ने उन्हें सुशांत से दूर कर दिया था। कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए व्हाट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि सुशांत के उनकी बहनों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। सुशांत के पिता ने भी रिया को मैसेज किया था। ये मैसेज बीते साल 29 नवंबर के बताए जा रहे हैं। सुशांत के पिता ने रिया को भेजे मैसेज में लिखा था ''जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पिता हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है। फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो।''












Click it and Unblock the Notifications