सुशांत के लौटने का आज भी इंतजार करता है उनका डॉगी, भांजी ने शेयर किया भावुक कर देने वाला VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने होने वाले हैं। सुशांत के फैंस और उनके परिवार वाले आज भी इस बात को कबूल नहीं कर पाते हैं कि सुशांत अब नहीं रहे। सभी को गहरा सदमा पहुंचा है। सुशांत की मौत से उनका पालतू कुत्ता फज भी टूट गया है। भले ही वो बोल नहीं सकता लेकिन उसके हाव-भाव से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किस कदर सुशांत का इंतजार कर रहा है। सुशांत की भांजी मल्ल‍िका सिंह ने फज का एक वीड‍ियो शेयर किया है। इसमें फज दरवाजे की ओर ताकता नजर आ रहा है। वह इस वक्त सुशांत के पर‍िवार के साथ है। फज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरवाजा बजते ही खड़ा हो जाता है सुशांत का कुत्ता

दरवाजा बजते ही खड़ा हो जाता है सुशांत का कुत्ता

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत का डॉगी फज गेट बजते ही अलर्ट हो जाता है और टकटकी लगाकर देखता है। वो ऐसे देखता है मानो मेरे मालिक आ गये। लेकिन जब वो सुशांत को नहीं पाता है तो मायूस हो जाता है।

Recommended Video

    Rhea ने Share किया Sushant की Diary का पन्ना, बताया-मेरा पास और कोई property नहीं | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो पोस्‍ट कर सुशांत की भांजी ने लिखा ये

    वीड‍ियो में फज जमीन पर बैठा किसी का इंतजार करते दिखाई दे रहा है। मल्ल‍िका ने पोस्ट के साथ लिखा- 'हर बार जब दरवाजा खुलता है तो वो उम्मीद भरी नजरों से ताकता रहता है'। लाजिमी है, फज सुशांत का पालतू ही नहीं बल्क‍ि बेहद करीब दोस्त भी था। एक्टर फज के साथ मस्ती भरे वीड‍ियोज अक्सर साझा करते रहते थे। यहां तक कि फज, सुशांत के साथ कुछ शॉर्ट ट्र‍िप्स में भी नजर आए थे। उनके बीच की बॉन्ड‍िंग इंसानी रिश्तों से कम नहीं थी।

    सुशांत की फोटो देखता है, उनके कमरे की तरफ जाता है फज

    फज की उदासी का आलम सभी समझ सकते हैं। सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद एक वीड‍ियो पहले भी सामने आया था जिसमें फज अपने माल‍िक की तस्वीर फोन में देखते नजर आ रहा था। सुशांत के कमरे की ओर जाते भी कई बार फज को देखा गया। एक्टर के गुजर जाने के बाद से ही फज उदास दिखाई देने लगा।

    भांजी मल्लिका भी करती हैं मामा सुशांत को मिस

    भांजी मल्लिका भी करती हैं मामा सुशांत को मिस

    एक्टर की मौत के बाद मल्ल‍िका ने उनके साथ एक फोटो साझा की थी जिसमें सुशांत अपने दोनों भांजा-भांजी के साथ नजर आ रहे थे। सुशांत को घर में गुलशन कहा जाता था। भांजी ने लिखा- 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं गुलशन मामा, मैं आपको बहुत मिस करने वाली हूं।'

    अंकिता लोखंडे ने भी शेयर किया सुशांत की मां की फोटो

    अंकिता लोखंडे ने भी शेयर किया सुशांत की मां की फोटो

    सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड और जानी-मानी टीवी एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अंकिता ने सुशांत की मां की तस्वीर अपने हाथ में ले रखी है। तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता कैप्शन में लिखती हैं, 'मुझे भरोसा है अब आप दोनों साथ होगे।'

    ईडी ने रिया से की 8 घंटे तक पूछताछ

    ईडी ने रिया से की 8 घंटे तक पूछताछ

    शुक्रवार को ईडी ने रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे संपत्ति से लेकर उनके सोर्स ऑफ इनकम के बारे में जानने की कोशिश की गई। रिया चक्रवर्ती ने ईडी को एक ऑडिट रिपोर्ट भी सौपी है। इस रिपोर्ट में खार वाले फ्लैट के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी थीं। रिया ने इस रिपोर्ट में यह भी बताया है कि उन्हें उस फ्लैट के लिए लोन कैसे मिला था। सुशांत केस में रिया के भाई शोविक को भी एक अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया गया था कि एक कंपनी में सुशांत संग शौविक भी हिस्सेदार थे। ऐसे में इस एंगल पर भी ईडी ने जांच की होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+