सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर बहन श्वेता पूरे जून महीने करेंगी ये अनोखा काम, हुईं इमोशनल

मुंबई, 27 मई: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पहली पुण्‍यतिथि हैं। सुशांत की पहली पुण्‍यतिथि पर अभिनेता की श्‍वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा की है। अपने दिवंगत भाई की याद में पूरे एक महीने तक क्‍या करने वाली है ये जानकारी साझा करते हुए श्‍वेता ने सुशांत के साथ भगवान बुद्ध की फोटो शेयर की है।

sushant

पूरे जून भाई को अनोखे तरीके से करेंगी याद

14 जून, 2021 को अभिनेता की पहली पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर श्‍वेता ने लिखा कि दिवंगत भाई की यादों को संजोने के लिए अपने सामान्य जीवन से समय निकालकर एकांतवास में जा रही हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह इंटरनेट से दूर पहाड़ों पर एक महीने के एकांत में जाने वाली हैं। उन्होंने अपने दिवंगत भाई की एक तस्वीर के साथ पहाड़ों में एक लकड़ी के केबिन की तस्वीर और गौतम बुद्ध की एक तस्वीर साझा की।

श्वेता ने लिखा - सुशांत की यादें संजोई जाएंगी
बुधवार (26 मई) को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "मैं जून के पूरे महीने पहाड़ों में एकांत में जा रही हूं। वहां इंटरनेट या सेल सेवाओं तक मेरी पहुंच नहीं होगी। भाई का एक साल उनकी मीठी यादों को संजोने में खामोश रहेंगी हालांकि उनका भौतिक शरीर हमें लगभग एक साल पहले छोड़ गया है, लेकिन वे जिन मूल्यों के लिए खड़े थे, वे अभी भी जीवित हैं.. सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।"

श्वेता ने सुशांत के गाने से बेटे को दी जन्मदिन की बधाई
हाल ही में श्वेता सिंह राजपूत की बहन ने अपने बेटे का छठा जन्मदिन मनाया। उन्होंने पारिवारिक तस्वीरों के संग्रह के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके दिवंगत भाई भी हैं। वीडियो दिल बेचारा के ट्रैक मस्करी के साउंडट्रैक पर सेट है। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने यह भी बताया कि छह साल के बच्चे का चेहरा सुशांत जैसा दिखता है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्‍म निधन के बाद रिलीज हुई थी
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा आखिरी फिल्म थी जो जून 2020 में उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा जुलाई 2020 में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। अभिनेता की मौत के मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।

'लाल' हुआ चांद, Photos में देखें साल का सबसे बड़ा ब्लड मून
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+