सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा को प्रेग्नेंट करने के आरोपों पर भड़के सूरज पंचोली, दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालिआन को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई, उसपर फिल्म एक्टर सूरज पंचोली ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिशा गर्भवती थीं और यह बच्चा सूरज पंचोली का था। रिपोर्ट के सामने आने के बाद सूरज ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब बकवास है, मैं दिशा को जानता भी नहीं था, मुझे उसके बारे में सुशांत की मृत्यु के बाद ही जानकारी मिली है।

रिपोर्ट को बताया बकवास

रिपोर्ट को बताया बकवास

दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थीं। सुशांत सिंह की सूरज पंचोली के साथ एक पार्टी के दौरान 2017 में एक झड़प भी हुई थी। सुशांत को इस दिशा के बारे में जानकारी थी और वह इस बारे में खुलासा करने वाले थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान सूरज का लगातार बचाव कर रहे थे और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को फटकार भी लगाई थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज ने कहा कि सुशांत के साथ कौन सी झड़प, मेरा उनसे कोई विवाद नहीं हुआ कभी, मैंने पहले भी इसपर सफाई दी है।

सलमान के पास कोई और काम नहीं है क्या

सलमान के पास कोई और काम नहीं है क्या

सूरज ने कहा कि आखिर सलमान मेरा बचाव क्यों करेंगे और वह मेरी जिंदगी में दखल क्यों देंगे। क्या उनके पास कोई और काम नहीं है क्या। मैं दिशा को तो जानता भी नहीं, मैं उससे अपनी जिंदगी में कभी मिला तक नहीं। मुझे उसके बारे में सुशांत की मौत के बाद जानकारी मिली, मुझे इस बारे में सुनकर दुख हुआ। किसी ने फेसबुक पर अपने पर्सनल पेज पर बकवास बातें लिखीं और इसे फिल्म की स्क्रिप्ट बनाने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Recommended Video

    Sushant Singh Sucide Case: बयान दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे Sanjay Leela Bhansali | वनइंडिया हिंदी
     राबिया ने लगाया था आरोप

    राबिया ने लगाया था आरोप

    बता दें कि हाल ही में जिया खान की मां राबिया खान ने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जिया की मौत की जांच में दखल दी और इसे प्रभावित किया। एक वीडियो अपलोड करके उन्होंने कहा था कि सलमान अपने पैसे और ताकत का इस्तेमाल जिया खान की मौत की जांच को रुकवाने के लिए कर रहे हैं। सलमान ने ऐसा सूरज पंचोली को बचाने के लिए किया जोकि जिया के कथित प्रेमी थे। पुलिस उनसे पूछताछ ना करे इसके लिए सलमान ने अपने पैसे-ताकत का दुरुपयोग किया।

    मेरा शोषण हो रहा

    मेरा शोषण हो रहा

    इसपर सूरज ने कहा कि मैं बहुत ही दुखी और आहत हूं, यह मुझे काफी ज्यादा प्रभावित कर रहा है। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। इस मामले को 8 साल हो गए और यह केस खत्म नहीं हो सका, इसकी वजह जिया की मां राबिया खान हैं क्योंकि वह कोर्ट में नहीं आती हैं। जब मैं 21-22 वर्ष का था, तबसे मुझे सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है। मैंने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया है। जो कुछ भी संभव हो सका मैंने किया, मैं कोर्ट में हर तारीख पर जाता था, यहां तक कि बुखार में भी मैं वहां गया। लेकिन अगर शिकायतकर्ता (राबिया खान) कोर्ट में ही नहीं आती हैं तो आखिर वो क्या चाहती हैं। क्या वो सच में न्याय चाहती हैं या मुझे शोषित करना चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+