सुशांत के जीजा रिया को थाने बुलाकर थप्पड़ लगवाना चाहते थे: मुंबई पुलिस डिप्टी कमिश्नर

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। अब मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह दहिया ने कहा है कि सुशांत के जीजा ने उनसे रिया पर दबाव बनाने के लिए कहा था ताकि वो दोनों अलग हो जाएं। आईपीएस दहिया का कहना है कि सुशांत के जीजा चाहते थे कि मैं रिया चक्रवर्ती को थाने लाकर थप्पड़ मारूं। अंग्रेजी अखबार 'मिड डे' से बातचीत में उन्होंने ये कहा है।

 रिया को हिरासत में लेना का बनाया दबाव

रिया को हिरासत में लेना का बनाया दबाव

सुशांत के परिवार की ओर से कहा गया है कि उन्होंने फरवरी में ही बांद्रा थाने में ये शिकायत की थी कि उनके बेटे को जान का खतरा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह दहिया ने कहा है कि सुशांत का परिवार एकदम झूठी बातें कर रहा है। सुशांत के जीजा चाहते थे कि मैं रिया को बिना किसी एफआईआर के हिरासत में लेकर थाने ले आऊं और उसके साथ मारपीट करूं। उस पर दबाव बनाऊं कि वो सुशांत से अलग हो जाए।

फरवरी में वॉट्सऐप पर किया था मैसेज

फरवरी में वॉट्सऐप पर किया था मैसेज

परमजीत सिंह ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत के आईपीएस अधिकारी जीजा ओपी सिंह ने उन्हें फरवरी में वॉट्सऐप किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि रिया को पुलिस स्टेशन बुलाएं और थप्पड़ जड़ें। वो लगातार इस बात के लिए दबाव बना रहे थे कि बिना कानूनी शिकायत दर्ज कराएं रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लोकर सबक सिखाया जाए। रिया के साथ-साथ किसी मिरांडा नाम के शख्स को लेकर भी ओपी सिंह से नाराज थे। मैंने उनसे कहा कि शिकायत दर्ज कराएं तो कार्रवाई होगी, ऐसे वो कैसे जाकर एक अभिनेत्री को थाने ला सकते हैं। उन्होंने लिखिथ शिकायत नहीं की तो कोई भी कुछ कैसे कर सकता था। ये सीधे-सीधे कानून के खिलाफ जाकर काम करने जैसा था।

मुझे मेल तक नहीं किया गया: दहिया

मुझे मेल तक नहीं किया गया: दहिया

परमजीत सिंह ने कहा कि पहले उन्हें एक लिखित शिकायत दर्ज करानी चाहिए और फिर जांच शुरू होगी। सिंह एक सीनियर अधिकारी हैं और उन्हें चीजें पता होनी चाहिए। जब तक मैं बांद्रा जोन 9 का डीसीपी रहा कोई लिखित शिकायत नहीं आई। मेरा ट्रांसफर 1 अप्रैल को जोन 9 से हो गया और तब तक उन्होंने कभी भी मुझे इस बारे में संपर्क नहीं किया। अब पुराने मैसेज का हवाला दिया जा रहा है। आपको इतनी समझ होनी चाहिए कि वॉट्सऐप पर की गई चैट कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं होती है। वो मुझे एक मेल भी कर देते तौ मैं कुछ करता। अनौपचारिक रूप से दी गई सूचना के आधार पर मैं किसी को पुलिस थाने बुलाकर मारूं, ये कोई बात नहीं होती है।

14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत

14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस इसे सुसाइड का ही केस बता रही है और किसी तरह के दूसरे एंगल से इनकार कर रही है। वहीं फिल्मी दुनिया और राजनीतिक जगत के कई लोग मुंबई पुलिस की जांच को ठीक ना बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के परिवार की ओर से भी रिया के खिलाफ एफआईआर की गई है। बता दें कि सुशांत मुंबई में रहते थे जबकि उनका परिवार पटना में रहता है। इसी के चलते दोनों राज्यों की पुलिस के बीच एक टकराव देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+