दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, इस एक्टर का भी नाम

नई दिल्ली। मरहूम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में दी अपनी लिखित शिकायत में बेटी की मौत के बाद उसको लेकर निराधार अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। सालियान ने यह शिकायत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। ये तीन नाम पुनीत वशिष्ठ, संदीप मलान और नमन शर्मा हैं। इन पर दिशा सालियान की मौत को लेकर कई तरह की अफवाएं फैलाने का आरोप लगाया गया है। दिशा सालियान ने मुंबई में कथित तौर पर 8 जून को आत्महत्या कर ली थी।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Disha Salian के पिता ने Mumbai Police में दर्ज करवाई शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    अभिनेता पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत

    अभिनेता पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत मिले थे। इससे एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत हुई थी। सुशांत की मौत के बाद कई लोगों ने इसमें कई तरह की टिप्पणियां की थीं। अभिनेता पुनीत वशिष्ठ ने इसमें सूरज पांचोली का भी नाम जोड़ा था। अब सूरज पंचोली और दिशा सालियान के परिवार ने अभिनेता पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुनीत वशिष्ठ ने 30 जून को सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के मामले में सूरज पंचोली का नाम जोड़ा था। इसी को लेकर उनके खिलाफ शिकायत हुई है।

    दिशा के माता पिता कर चुके बेटी को बदनाम ना करने की अपील

    दिशा के माता पिता कर चुके बेटी को बदनाम ना करने की अपील

    दिशा को लेकर कई तरह के बयान दिए जाने के बाद बीते हफ्ते दिशा सालियान के माता-पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि अपने फायदे के लिए हमारी बेटी को बदनाम मत कीजिए। वह हमारी इकलौती संतान थी। हमने हमारी इकलौती बेटी को खो दिया। अब लोग उसकी छवि को खराब कर रहे हैं। वह इस तरह से हमारा उत्पीड़िन करके हमें मार देना चाहते हैं। हमारी भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सभी से कहना है कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं।

    सीबीआई को मिली सुशांत केस की जांच

    सीबीआई को मिली सुशांत केस की जांच

    दिशा सालियान ने आठ जून को कथित तौर पर एक बिल्डिंग से खुदकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के ठीक एक हफ्ते बात सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने भी आत्महत्या की थी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर और कुछ टीवी चैनल ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर दिखाया। एक भाजपा नेता ने दिशा के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की भी बात कही। जिसके बाद परिवार ने ये सब बंद करने की अपील की। वहीं अब परिवार पुलिस के पास पहुंचा है।

    ये भी पढ़िए- देश सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने शेयर किया Video, हाथ जोड़कर बोलीं- एकजुट होकर CBI जांच की मांग करें क्योंकि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+