सुशांत केस में ड्रग्स एंगल पर बोले परिवार के वकील- हम तो कुछ और अंदाजा लगाए थे
सुशांत केस में ड्रग्स एंगल पर बोले परिवार के वकील- हम तो कुछ और अंदाजा लगए थे
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि एक प्रतिबंधित दवा एक्टर को दी जा रही था। जिसके बाद ये मामला एक अलग मोड पर चला गया है। अगर उनको प्रतिबंधित दवा दी जा रही थी तो ये ना सिर्फ उनको आत्महत्या के लिए उकसाने बल्कि हत्या का भी मामला बनता है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी ये मामला बनता है। उनके मामले में जांच से चीजें सामने आएंगी।
Recommended Video

एफआईआर के वक्त परिवार का अंदाजा अलग था
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह का कहना है कि जब एक्टर के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई थी तो एक धारणा ये थी कि सुशांत को जो दवाईयां लिखी जा रही हैं, उनको बहुत ज्यादा मात्रा में दिया जा रहा है और इससे भी मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है। यहीं अंदाजा परिवार ने लगाया था। अब मामला एकदम बदल गया है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच होनी चाहिए।

सुशांत केस में ड्रग्स की एंट्री
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स एंगल की एंट्री हो गई है। एक कथित चैट से ये मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिया एक चैट में गौरव नाम के एक व्यक्ति से ड्रग्स को लेकर बात कर रही हैं। गौरव को ड्रग्स डीलर बताया जा रहा है। रिया का ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच में शामिल हो गई है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ कर सकती है। हालांकि रिया ने इस तरह के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सुशांत के परिवार ने लगाए हैं रिया पर आरोप
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। अभी तक की पुलिस जांच के मुताबिक अभिनेता ने आत्महत्या की है। मामले में सुशांत के परिवार ने रिया पर कई आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थीं और उनके पैसे खर्च कर रही थीं। रिया ने तमाम आरोपों को नकारा है।












Click it and Unblock the Notifications