सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, SIT जांच के लिए मुंबई HC पहुंची याचिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुशांत के परिवार ने कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सुशांत के परिवार की ओर से हायर किए गए वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को लेकर कहा है कि वह इसमें उठाए हर सवाल का जवाब कोर्ट में देंगे। ताकि सुशांत को आत्महत्या के लिए जिसने मजबूर किया है, वह कानून के हाथों पहुंच सके। बता दें इस मामले की जांच को डेढ़ महीने से भी अधिक समय हो गया है। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले को सुलझा नहीं पाई है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case:SC ने खारिज की CBI जांच की मांग,SIT जांच की याचिका मुंबई HC में |वनइंडिया हिंदी
    वकील विकास सिंह ने क्या कहा?

    वकील विकास सिंह ने क्या कहा?

    जिसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और कई अन्य लोगों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। इस एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। वहीं रिया ने भी सुप्रीम कोर्ट में पटना में दर्ज इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। सीनियर वकील विकास सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा है, 'अगर वह (रिया) सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी तो उसे सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका दायर करनी थी। एफआईआर पटना में दर्ज हुई है, अब उसने सुप्रीम कोर्ट में स्टे और जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस में ही कोई उसकी मदद कर रहा है।'

    रिया ने अपनी याचिका में क्या कहा?

    रिया ने अपनी याचिका में क्या कहा?

    रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि दो अलग राज्यों की पुलिस एक ही केस की जांच नहीं कर सकती हैं। रिया के वकील ने कहा है कि जब सुशांत की मौत की जांच पहले से ही मुंबई में चल रही है, जिसके बारे में लोगों को भी पता है, तो एक ही मामले और एक ही घटना को लेकर बिहार में मामला दर्ज कराना गैर कानूनी है। आपको बता दें सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की है। साथ ही वह सुशांत को दवा का ओवरडोज भी दे रही थी। सुशांत के अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

    रिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगे

    रिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगे

    रिया के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि वह सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनका घर छोड़कर चली गई और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गई। उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा रिया ने सुशांत के बॉडीगार्ड को भी 22 मार्च को ही नौकरी से निकाल दिया था। यानी कोरोना वायरस लॉकडाउन से ठीक पहले। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि रिया अपने घर से फरार हो चुकी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    मुंबई हाईकोर्ट में पहुंची याचिका

    मुंबई हाईकोर्ट में पहुंची याचिका

    इसके साथ ही इस केस से जुड़ा एक अपडेट ये भी है कि सुशांत की मौत की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित एसआईटी से कराने की मांग वाली याचिका मुंबई हाईकोर्ट में पहुंची है। ये याचिका एनजीओ लेट्स टॉक की प्रमुख कंचन राय की ओर से भेजी गई है। जिसमें आरुषि तलवार जैसे कई अन्य आपराधिक मामलों का हवाला दिया गया है। इसमें सुशांत की कथित आत्महत्या और रिया चक्रवर्ती की भूमिका को सवालों के घेरे में रखा गया है और कई अनसुलझी चीजों पर स्थिति साफ करने की बात कही गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+