सुशांत सिंह ने अर्जुन बिजलानी के आखिरी मैसेज का नहीं दिया था जवाब, एक ही बिल्डिंग में रहते थे दोनों

मुंबई, 14 जून। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 जून को सुशांत सिंह संदिग्ध हालत में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी लेकिन परिवार और फैंस की मांग पर सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौप दी गई। हालांकि अभिनेता के निधन को एक साल पूरा हो गया लेकिन आज भी उनकी मौत एक पहेली बनी हुई है।

सुशांत सिंह और अर्जुन में थी गहरी दोस्ती

सुशांत सिंह और अर्जुन में थी गहरी दोस्ती

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सुशांत की बिल्डिंग में रहने वाले टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने साल भर बाद बड़ा खुलासा किया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत जब टीवी इंडस्ट्री का चमकता सितारा हुआ करते थे तो अर्जुन बिजलानी के साथ उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। दोनों काफी अच्छे दोस्त हुए करते थे, सुशांत के निधन की खबर सुन बिजलानी को बड़ा सदमा लगा था।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: खुदकुशी या मर्डर ? One Year बाद भी बरकरार हैं ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
    अर्जुन बिजलानी ने शेयर की सुशांत की यादें

    अर्जुन बिजलानी ने शेयर की सुशांत की यादें

    अब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने दिवंगत एक्टर की पुण्यतिथि के ठीक पहले उनसे जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं। अर्जुन ने बताया कि वह अपने दोस्त सुशांत के साथ किस तरह प्रोजक्ट्स को लेकर बातें शेयर करते थे, हालांकि जब सुशांत ने घर चेंज किया तो दोनों के बीच बातचीत कम हो गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के मुताबिक अर्जुन ने बताया कि सुशांत खुशमिजाज व्यक्ति थे, उन दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी।

    बालकनी में खड़े होकर गप्पे लड़ाते थे अर्जुन और सुशांत

    बालकनी में खड़े होकर गप्पे लड़ाते थे अर्जुन और सुशांत

    अर्जुन बिजलानी कहते हैं, 'हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, बाद में सुशांत बांद्रा शिफ्ट हो गए थे। मुझे याद है हम कभी उनकी बालकनी या अपनी बालकनी में खड़े होकर गप्पे लड़ाया करते थे। हम हमारे काम और लक्ष्य के बारे में बात करते थे। वह हमेशा कहता था कि छोटी-छोटी चीजों ने उसे कभी परेशान नहीं किया और अपने सपने को सच करने के लिए सभी परिशानियों का डट कर सामना करेगा। वह अपनी फिल्म 'काई पो छे' को लेकर बहुत एक्साइटेड था।'

    सुशांत को बाइक्स काफी शौक था

    सुशांत को बाइक्स काफी शौक था

    अर्जुन बिजलानी ने कहा, 'हमें बाइक्स का बहुत शौक था, एक दिन उसने मुझसे कहा कि अर्जुन नीचे आ तुझे कुछ दिखाता हूं। जब मैं नीचे गया तो देखा उसने एक शानदार बाइक खरीदी थी। उसके बाद हम साथ में राइड पर गए, वह दिन काफी मजेदार थे। मुझे ये तो याद नहीं कि उससे आखिरी बार कब मिला था लेकिन ये जरूर याद है कि आखिरी बार उसे 29 मई, 2020 को मैसेज किया था, क्योंकि वह काफी दिनों से दिखा नहीं था।'

    'सुशांत इमोशनल लड़का था'

    'सुशांत इमोशनल लड़का था'

    अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा, 'मैं उसके बारे में जानना चाहता था, मैंने उसे मैसेज किया लेकिन उसने कभी उसका जवाब नहीं दिया। मैं उसे एक इमोशनल लड़के के तौर पर याद करता हूं, वह खुश रहने वाला, टैलेंटेड लड़का सुशांत, अब हमारी जिंदगी से गायब है। मैं प्रार्थना करता हूं वो जहां कहीं भी है खुश रहे।' अर्जुन बिजलानी के इस खुलासे ने एक बार फिर इस बात की ओर इशारा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत किसी बात को लेकर परेशान थे, और अपने दोस्तों से भी बात नहीं कर रहे थे।

    सीबीआई कर रही सुशांत केस की जांच

    सीबीआई कर रही सुशांत केस की जांच

    बहरहाल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जान सीबीआई कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार बोल चुके हैं कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि सुशांत अब उनके बीच नहीं है। इधर, सुशांत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्मों को लेकर परिवार और फैंस का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 11 जून को फिल्म 'न्याय द जस्टिस' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस मेकर्स को खरी-खरी सुना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: केआरके के ट्वीट से खलबली, बोले- मैं सुशांत की तरह नहीं मरूंगा, बॉलीवुड के गुंडे को हारना होगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+