Sushant Singh Rajput Death: करण जौहर ने अचानक बदला अपना फोन नंबर, सैकड़ों को किया अनफॉलो

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से हर कोई सदमे में हैं, हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर क्यों सुशांत ने खुद को फांसी लगाई, कई लोगों को मनाना है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में थे, उनका 6 महीने से इलाज चल रहा था लेकिन सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, तो वहीं बॉलीवुड के कुछ लोगों को सुशांत सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, होनहार एक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इसको बढ़ावा देने वालों को बायकॉट करने की भी अपील की जा रही है।

करण जौहर पर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर किया गया ट्रोल

करण जौहर पर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर किया गया ट्रोल

सबसे ज्यादा गुस्सा लोगों का फिल्ममेकर करण जौहर पर फूटा है, सोशल मीडिया पर लोग करण पर Nepotism को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें लोग तेजी से अनफॉलो भी कर रहे हैं। मंगलवार शाम तक उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स 10.9 मिलियन थे, जो बुधवार दोपहर को घटकर 10.8 मिलियन हो गए थे, फिलहाल करण जौहर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन गुरुवार को अचानक से उन्होंने सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों को एक साथ अनफॉलो कर दिया है और यही नहीं अपना फोन नंबर भी बदल दिया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput की मौत पर भड़कीं कंगना और दिया चौंकाने वाला बयान | वनइंडिया हिंदी
    करण जौहर ने सैकड़ों लोगों को किया अनफॉलो

    करण जौहर ने सैकड़ों लोगों को किया अनफॉलो

    मौजूदा स्थिति में वो मात्र 5 लोगों को ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं और वो 5 लोग हैं पीएम नरेंद्र मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान , सुपरस्टार अक्षय कुमार और धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्वा मेहता।

    करण जौहर के कदम से हर कोई हैरान

    करण जौहर के इस कदम से हर कोई हैरान है कि ऐसा करने की वजह क्या है, आपको बता दें कि सुशांत के फैंस में करण जौहर को लेकर बहुत आक्रोश है। यहां तक कि सुशांत की मौत के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

    आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

    आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

    आखिर कौन था वो निर्माता, जिससे हुई थी सुशांत की बहस?

    आखिर कौन था वो निर्माता, जिससे हुई थी सुशांत की बहस?

    मीडिया की प्रसारित खबरों में कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह के पास कई बड़े बैनर की फिल्में थीं लेकिन एक नामी गिरामी निर्माता से बहस हो जाने के बाद सुशांत के हाथ से सारी बड़ी बजट की फिल्में निकल गईं, इसी बात से सुशांत काफी परेशान थे, अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो अभी कहा नहीं जा सकता है लेकिन उनके पास कोई बड़े बैनर की फिल्म मौजूदा समय में नहीं थी, ये बात सही है, फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच में जुटी है, वो पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो प्रोड्यूसर था कौन, जिससे सुशांत की बहस हुई थी और ये बहस किस बात पर हुई थी।

    क्या वो करण जौहर थे?

    ऐसी भी खबर है कि सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए 'ड्राइव' नाम की फिल्म की थी, इस फिल्म के लिए सुशांत ने कई अच्छे प्रोजेक्ट छोड़ दिए थे लेकिन 'ड्राइव' पर काम टलता रहा, आखिरकार फिल्म किसी तरह बनी लेकिन करण जौहर ने सुशांत को बिना बताए, फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी थी, इस वजह से दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद करण जौहर ने सुशांत के फोन उठाने बंद कर दिए थे और यही नहींइसके बाद सुशांत धर्मा और यशराज प्रोडक्शन के लिए बैन कर दिया गया था, जिससे सुशांत को गहरा अघात लगा था, हालांकि सुशांत की मौत पर करण जौहर ने काफी भावुक पोस्ट लिखी थी, जिससे ये लग रहा था कि वो सुशांत की आत्महत्या से काफी दुखी हैं।

    अभिनेता के घर से पांच निजी डायरी मिली

    अभिनेता के घर से पांच निजी डायरी मिली

    बता दें कि जांच के दौरान अब मुंबई पुलिस को अभिनेता के घर से पांच निजी डायरी मिली हैं। ये डायरी पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकती हैं, पुलिस ने सुशांत के पिता, बहनों, नौकरों और दोस्तों से पूछताछ की है तो वहीं खबर है कि एक्टर और सुशांत की दोस्त रिया बांद्रा से भी आज पूछताछ हुई है।

    घरवालों को किसी पर भी शक नहीं

    सुशांत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को पुलिस को बताया था कि मेरा बेटा अक्सर लो फील करता था, लेकिन मैं इस बात से अंजान था कि वह अवसाद में है, पुलिस ने सुशांत के पिता के अलावा उनकी दो बहनों का भी मंगलवार को बयान लिया था, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने हमें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर सुशांत क्यों अवसाद में था, परिवार को फिलहाल किसी पर शक नहीं है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+