सुशांत केस में CBI जांच की सिफारिश पर आया रिया चक्रवर्ती के वकील का पहला बयान

सुशांत केस में CBI जांच की सिफारिश पर रिया के वकील का बयान

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस में बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने सवाल उठाए हैं। रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने बिहार सीएम नीतीश कुमार सरकार की केस को सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश पर कहा है कि ये केस सीबीआई को ट्रांसफर नहीं हो सकता क्योंकि बिहार पुलिस के इससे जुड़ने का कोई आधार नहीं है। ये केस उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। ऐसे में वो कैसे सीबीआई से जांच की सिफारिश कर सकते हैं।

बिहार पुलिस गलत तरीके अपना रही है

बिहार पुलिस गलत तरीके अपना रही है

सतीश मनेशिंदे ने का इस पर कहना है कि रिया चक्रवर्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस केस की जांच करना बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट को अप्रोच किया और 30 जुलाई 2020 को ट्रांसफर पिटीशन फाइल की। जब मामला मुंबई में चल रहा है और केस यहीं का है तो बिहार पुलिस को कोई अधिकारी नहीं है कि वह केस की कानूनी रूप से जांच करे। बिहार पुलिस ज्यादा से ज्यादा इस केस में जीरो एफआईआर कर सकती है और इसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर सकती है। उनको इससे ज्यादा कोई अधिकार नहीं है, ऐसा लगता है कि बिहार पुलिस को केस की जांच का हक नहीं था इसलिए उन्होंने इसके लिए गलत तरीके अपनाए हैं। ऐसा करके वो एक तरह से देश के संघीय ढांचे पर प्रहार कर रहे हैं।

रिया को सुशांत के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने से रोका गया

रिया को सुशांत के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने से रोका गया

सतीश मनशिन्दे ने ये भी कहा कि रिया शुरू से मुंबई में रह रही हैं। वह 14 जून 2020 को मुंबई में थीं। उन्‍हें सुशांत के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया। उनका नाम 20 लोगों की लिस्‍ट से हटा दिया गया था। उन्होंने रिया के जांच में सहयोग की बात कहते हुए कहा कि रिया को मुंबई पुलिस ने 18 जून को बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में बुलाया। वहां उनका बयान दर्ज हुआ। इसके बाद 17 जुलाई 2020 को उन्‍हें सांताक्रूज पुलिस स्‍टेशन में बुलाया गया। रिया वहां पहुंचीं और फिर अपना बयान दर्ज कराया।

रिया को रिया को लेकर डीजीपी का बयान भी गलत है

रिया को रिया को लेकर डीजीपी का बयान भी गलत है

रिया चक्रवर्ती के वकील मनशिन्दे ने बिहार डीजीपी के उस बयान को भी पूरी तरह गलत बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रिया गायब हैं और पूछताछ के लिए नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार डीजीपी का उनके मुवक्किल को लेकर दिया गया बयान गलत है। आज तक उनको बिहार पुलिस से कोई नोटिस या समन नहीं मिला है। ऐसे में ये कहना कि वो गायब हैं, ये एकदम गलत है।

बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र से की है। सुशांत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को ही सीएम नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी। नीतीश कुमार ने कहा है कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार, सीबीआई जांच की सिफारिश कर रही है।

सुशांत के पिता ने लगाए हैं रिया पर कई गंभीर आरोप

सुशांत के पिता ने लगाए हैं रिया पर कई गंभीर आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में कथित खुदकुशी के करीब डेढ़ महीने बाद बीते हफ्ते उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराई है। पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं रिया के खिलाफ ये एफआईआर की गई है। छह पन्नों की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने कहा है कि रिया ने उनके बेटे को इस स्थिति में पहुंचा दिया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर अपना छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था। इस वडियो में उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच जरूर सामने आएगा।

घर पर मृत पाए गए थे सुशांत

घर पर मृत पाए गए थे सुशांत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस इसे सुसाइड का ही केस बता रही है और किसी तरह के दूसरे एंगल से इनकार कर रही है। वहीं फिल्मी दुनिया और राजनीतिक जगत के कई लोग मुंबई पुलिस की जांच को ठीक ना बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब सुशांत के परिवार की ओर से भी रिया के खिलाफ एफआईआर की गई है। बता दें कि सुशांत मुंबई में रहते थे जबकि उनका परिवार पटना में रहता है। इसी के चलते दोनों राज्यों की पुलिस के बीच एक टकराव जैसा देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+