Sushant Case: अंकिता लोखंडे की EMI सफाई पर बॉयफ्रेंड विकी जैन ने किया कमेंट, लिख दी ये बात

नई दिल्ली। सुशांत सिंह केस अब सीबीआई के अंडर में है, इस मामले में एक्टर के पैसों के लेने देन को लेकर हवाला एंगल से ईडी भी सच को तलाश करने में जुटी हुई है। सुशांत सिंह मौत मामले में दो बड़ी जांच एजेंसियों की इंट्री के बाद से रोजाना नए-नए दावे निकल कर सामने आ रहे हैं। सुशांत सिंह की अकाउंट की जांच को लेकर अभी तक मीडिया में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का ही नाम सुर्खियों में था, लेकिन शुक्रवार को ईडी ने इस मामले से सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे का नाम जोड़कर सबको हैरान कर दिया।

Recommended Video

    Ankita Lokhande पर लगा Sushant से फ्लैट की EMI भरवाने का आरोप, Actress ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    ईडी ने अंकिता लोखंडे को लेकर किया था ये दावा

    ईडी ने अंकिता लोखंडे को लेकर किया था ये दावा

    ईडी ने अपने बयान में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से उस फ्लैट की ईएमआई कट रही थी जिसमें उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे रहती हैं। हालांकि इस मामले में अपना नाम जुड़ता देख अंकिता लोखंडे सामने आई और उन्होंने अपनी बैंक स्टेटमेंट दिखाते हुए दावा किया कि फ्लैट की ईएमआई का भुगतान वह खुद करती हैं। आपको बता दें अंकिता ने जो बैंक डिटेल्स शेयर की हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि ईएमआई अंकिता के अकाउंट से कट रही हैं।

    अंकिता के पोस्ट पर बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट

    अंकिता के पोस्ट पर बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट

    अंकिता की सफाई के बाद अब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन का भी सपोर्ट मिला है। अंकिता के बैंक स्टेटमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। अंकिता के बॉयफ्रेंड विकी जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'हैट्स ऑफ मिस लोखंडे'। विकी जैन के इस कमेंट पर अंकिता ने भी रिप्लाई किया है। एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'थैंक्यू थैंक्यू थैंक्यू और मेरी ताकत बनने के लिए धन्यवाद।' बता दें कि इस पोस्ट के बाद से अंकिता को सुशांत की बहन का भी समर्थन मिला है।

    सुशांत की बहन ने किया समर्थन

    सुशांत की बहन ने किया समर्थन

    अंकिता ने सबूत के तौर पर अपनी बैंक डिटेल्स और फ्लैट के कागजात सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है, 'आप एक इंडिपेंडेंट महिला हैं और मुझे आप पर गर्व है।' सोशल मीडिया पर श्वेता और अंकिता अक्सर एक दूसरे का सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने भी अंकिता को सपोर्ट किया है। उन्होंने अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है, 'आपको खुद बताने की जरूरत नहीं है, हमें आपपर गर्व है।' अंकिता की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि आपको कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है।

    अंकिता ने पोस्ट में क्या कहा था?

    अंकिता ने पोस्ट में क्या कहा था?

    ईडी के दावे के बाद अंकिता लोखंडे ने ई-स्टांप पेपर भी शेयर किए हैं, जिसके अनुसार ये फ्लैट साल 2013 में खरीदा गया था। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 6 लाख 75 हजार रुपये का शुल्क जमा करवाया गया था। अंकिता ने बैंक डिटेल्स शेयर करते हुए कहा है, 'मैं पारदर्शी हूं और ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज करती हूं। मेरे फ्लैट के पंजीकरण के साथ-साथ मेरे बैंक अकाउंट (01/01/19-01/03/20) की सारी जानकारी है। हर महीने ईएमआई मेरे ही अकाउंट से कटती है। मेरे पास इसके अलावा कहने को कुछ और नहीं है।'

    सीबीआई सूत्रों ने दी ये जानकारी

    सीबीआई सूत्रों ने दी ये जानकारी

    रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि एजेंसी वर्तमान में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों ने कहा कि दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई को शुक्रवार शाम को बैंक स्टेटमेंट मिले और सीबीआई ने कुछ बैंक अधिकारियों का बयान भी दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा कि दिवंगत अभिनेता के चार बैंक खातों की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि सुशांत सिंह रातपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे।

    सुशांत के लिए मुहिम से जुड़े अंकिता बॉयफ्रेंड विकी जैन

    बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के दो महीने बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने विश्वभर के लोगों से सामूहिक रूप से एक साथ आकर #GlobalPrayersForSSR के तहत दिवंगत एक्टर के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। अपने अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए लाखों फैंस ने सुशांत के लिए शुरू किए गए इस अभियान में अपना नाम दर्ज कराया। हीं इस मुहिम से अंकिता लोखंडे के मंगेतर विकी जैन भी जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् , ‪उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। इस कैंपेन से जुड़ें और अपने हाथ जोड़कर तस्वीर शेयर करें'।

    यह भी पढ़ें: सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा मौत का वक्त, फैमिली वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+