सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा- पटना में दर्ज FIR में पक्षपात का अंदेशा

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। रिया की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान पैरवी कर रहे हैं, तो वहीं बिहार सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह पैरवी कर रहे हैं। रिया के वकील ने कहा कि इस मामले का संबंध पटना से नहीं है क्योंकि घटना मुंबई में हुई है। उन्होंने कहा कि पटना में एफआईआर दर्ज कराना कानूनी रूप से गलत है। घटना के 38 दिन बाद पटना में दर्ज एफआईआर से पक्षपात का अंदेशा है, इसलिए मामले की जांच मुंबई पुलिस को ही करनी चाहिए। श्याम दीवान ने कहा कि बिहार में दर्ज शिकायत का किसी अपराध से संबंध नहीं है।

'रिया हैं काफी परेशान'

'रिया हैं काफी परेशान'

श्याम दीवान ने कोर्ट में रिया को लेकर कहा कि वह काफी परेशान हैं क्योंकि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। रिया सुशांत से प्यार करती थीं और उनकी मौत के बाद से सदमे में हैं। रिया को प्रताड़ित करके उन्हें बली का बकरा बनाया जा रहा है। रिया के वकील ने कहा कि बिहार सरकार को जीरो एफआईआर दर्ज करने का अधिकार था। मुंबई पुलिस इस मामले में पहले ही 56 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सुशांत के मौत की सभी एंगल से जांच कर रही है और जांच की रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई है।

'दवाब में दर्ज हुई एफआईआर'

'दवाब में दर्ज हुई एफआईआर'

रिया के वकील श्याम दीवान ने कहा कि मामले की जांच मुंबई पुलिस के हाथों में ही रहनी चाहिए। उन्होंने ये भी दलील दी कि पटना पुलिस एफआईआर दर्ज करने में हिचक रही थी लेकिन फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा के दवाब के कारण एफआईआर दर्ज हुई है। जब सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा कि क्या इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, तो श्याम दीवान ने जवाब में कहा कि इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस को ही सौंपी जाए और सीबीआई की जांच तो बाद की बात है।

सीबीआई जांच पर होगा फैसला

सीबीआई जांच पर होगा फैसला

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई कर रहा, जिसमें उन्होंने इस केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। इससे ये भी साफ हो जाएगा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई करेगी या फिर मुंबई पुलिस। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार, महाराष्ट्र सरकार और सुशांत के पिता के द्वारा दाखिल किए गए जवाबों पर भी फैसला सुनाएगा। सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी दलील रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+