सुशांत को लेकर परेशान थे पिता, रिया-श्रुति दोनों को किया था Whatsapp मैसेज लेकिन...

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है, इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह से सोमवार को सीबीआई ने पूछताछ की है, जिसमें केके सिंह ने कहा कि उनके बेटे सुशांत की मौत किन हालातों में हुई , ऐसा क्या हो गया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया है, इसकी जांच बहुत जरूरी है और जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन्हें उनके किए की सजा मिलनी चाहिए, मालूम हो कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Recommended Video

    Sushant से बात ना होने पर परेशान थे Father, Rhea-Shruti को किया था WhatsApp Messages |वनइंडिया हिंदी
    केके सिंह ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं

    केके सिंह ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं

    जिसमें उन्होंने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं, केके सिंह ने कहा है कि रिया की वजह से ही सुशांत की जान गई, रिया ने सुशांत को बीमारी के नाम पर ब्लैकमेल किया और उससे पैसे ऐठें, रिया ने सुशांत का इस्तेमाल किया है और उसी ने सुशांत को दवाईयों की ओवरडोज दी।

    सुशांत के पिता ने रिया-श्रुति मोदी को किए थे व्हाट्सएप मैसेज

    सुशांत के पिता ने रिया-श्रुति मोदी को किए थे व्हाट्सएप मैसेज

    इसी बीच कुछ व्हाटसअप मैसेज भी इस वक्त मीडिया में सुर्खियां बने हैं, दरअसल सुशांत के पिता ने कहा है कि वो अपनी बेटे की स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान थे, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी अपने बेटे से बात नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्होंने रिया और श्रुति मोदी को Whatsapp मैसेज किया था, मैसेड का स्क्रीन शॉट इस वक्त वायरल हो रहा है।

    Whatsapp मैसेज 29 नवंबर 2019 का

    Whatsapp मैसेज 29 नवंबर 2019 का

    वायरल हो रहा मैसेज 29 नवंबर 2019 का है, जिसमें सुशांत के पिता ने रिया को लिखा है कि 'जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की, आख‍िर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे, इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो'।

    रिया-श्रुति दोनों ने नहीं दियाकोई जवाब

    रिया-श्रुति दोनों ने नहीं दियाकोई जवाब

    जबकि श्रुति मोदी को किए गए मैसेज में सुशांत के पिता ने लिखा था कि मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे काम और उसे भी तुम देखती हो, वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहे थे, सुशांत से बात हुई थी तो वह कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं, अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था,अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं, फ्लाइट का टिकट भेज दो।

    'सुशांत किसी बंगाली लड़की के चक्कर में पड़ गया है'

    'सुशांत किसी बंगाली लड़की के चक्कर में पड़ गया है'

    लेकिन रिया और श्रुति दोनों ने ही सुशांत के पिता को कोई जानकारी नहीं दी और ना ही मैसेज किया, मैसेज से पता चलता है कि सुशांत को लेकर उनके पिता परेशान चल रहे थे, इससे पहले खबर आई थी कि उन्होंने फरवरी में मुंबई पुलिस से से संपर्क किया था, वे बेटे के साथ कुछ गलत होने की आशंका जता रहे थे, सुशांत के रिश्तेदारों ने भी कहा था कि सुशांत के पिता इसलिए भी परेशान थे कि उन्हें लगता था कि सुशांत किसी बंगाली लड़की के चक्कर में पड़ गया है, लेकिन सुशांत और रिया इसी साल के अंत में शादी करने वाले थे और इसलिए वो घर भी तलाश रहे थे लेकिन इससे पहले सुशांत का ये सपना सच होता, उन्होंने 14 जून को आत्महत्या कर ली और बहुत सारे सवालों को अपने पीछे छोड़ दिया, जिसके जवाब हर कोई खोज रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+