Sushant Singh Rajput Case: आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बयानों में अंतर, खड़े हुए गंभीर सवाल
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत से जुड़े हर पहलू की पुलिस पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में सुशांत सिंह ने आत्महत्या की। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों से पूछताछ की है। इसमे सुशांत से जुड़े करीबी, दोस्त, फिल्म इंडस्ट्री के लोग, डॉक्टरों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
Recommended Video

पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से की पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा से शुक्रवार को पूछताछ की। आदित्य चोपड़ा शुक्रवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन अपने दो वकीलों के साथ पहुंचे थे। तकरीबन 4 घंटे की पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि आदित्य चोपड़ा ने जो बयान दिया है वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बयान से बिल्कुल अलग है। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने इस महीने की शुरुआत में ही पुलिस को अपना बयान दिया था।

भंसाली-आदित्य चोपड़ा के बयान में अंतर
मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में संजय लीला भंसाली ने कहा था कि सुशांत सिंह को फिल्म बाजीराव मस्तानी में लिया जाना था, लेकिन यशराज फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उन्हें इस फिल्म में नहीं लिया जा सका। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी फिल्म में लेने के लिए यशराज फिल्म से बात नहीं की थी। आदित्य चोपड़ा ने कहा कि जब यशराज फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए सुशांत एमएस धोनी फिल्म कर सकते हैं तो वह बाजीराव मस्तानी क्यों नहीं कर सकते थे।

आदित्य चोपड़ा का बयान
आदित्य चोपड़ा ने कहा कि रामलीला फिल्म के दौरान भी यह कहा गया था कि यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह को यह फिल्म नहीं करने दी, जिसकी वजह से इस फिल्म में रणवीर सिंह को लिया गया। लेकिन इसमे कोई सच्चाई नहीं है, रणवीर इस फिल्म का 2012 में ही हिस्सा बन चुके थे, जबकि सुशांत सिंह के साथ कॉन्ट्रैक्ट नवंबर 2012 में हुआ था।

क्या कहना है भंसाली का
संजय लीला भंसाली ने अपने बयान में कहा था कि रामलीला फिल्म के लिए सुशांत सिंह उनकी पहली पसंद थे, लेकिन 2013 में सुशांत सिंह यशराज फिल्म्स की तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में थे। इस वजह से उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। हालांकि बाद में सुशांत सिंह को इस बात का पछतावा हुआ था। सुशांत सिंह शेखर कपूर की फिल्म पानी के लिए तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान सुशांत सिंह को बाजीराव मस्तानी फिल्म का प्रस्ताव मिला। लेकिन समय को लेकर दोनों में बात नहीं बन सकी। भंसाली ने कहा कि मैं सुशांत सिंह को बतौर कलाकार जानता था। वह मेरे करीब नहीं थे और ना ही मुझे उनकी संवेदनाओं का अंदाजा था। लिहाजा मुझे यह कभी नहीं पता चला कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। मुझे उनके अवसाद के बारे में नहीं पता था।

भंसाली से पूछे गए ये सवाल
संजय लीला भंसाली से तकरीबन 30-35 सवाल पूछे गए थे। उनसे पूछा गया था कि क्या सुशांत सिंह बाजीराव मस्तानी, राम लीला फिल्म नहीं कर पाने की वजह से अवसाद में थे। क्या आपने कभी सुशांत से उनके अवसाद के बारे में बात की थी। इसका जवाब देते हुए भंसाली ने कहा कि ना तो उन्हें फिल्म से हटाया गया था और ना ही किसी फिल्म में उनकी जगह किसी और को लिया गया था। वर्ष 2012 में सरस्वतीचंद्र फिल्म की कास्टिंग के दौरान मेरी उनसे पहली बार मुलाकात हुई थी। लेकिन हम उस वक्त साथ काम नहीं कर सके थे, मैं उनकी अदाकारी से प्रभावित था और उनके साथ काम करना चाहता था।

शेखर कपूर का क्या कहना है
वहीं अगर शेखर कपूर की बात करें तो पानी फिल्म के रुकने की वजह से सुशांत सिंह काफी दुखी थे। बजट और क्रिएटिव मतभेद की वजह से फिल्म को पूरा नहीं किया जा सका। सुशांत ने कई बॉलीवुड की फिल्में छोड़ दीं। रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने संजय लीला भंसाली की चार बड़ी फिल्मों को ना कहा था। रिपोर्ट की मानें तो सुशांत को कैटरीना कैफ के साथ फिल्म फितूर और श्रद्धा कपूर के साथ हाफ गर्लफ्रैंड का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह राबता फिल्म करने के लिए तैयार हो गए थे।

बेफिक्रे भी चली गई थी हाथ से
फिल्म पानी की तैयारियों के बीच यशराज फिल्म की फिल्म बेफिक्रे में सुशांत सिंह को लिया जाना था, लेकिन यह फिल्म भी रणवीर सिंह के खाते में चली गई, जिसकी वजह से सुशांत काफी मायूस हो गए थे। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications