सुशांत सिंह केस: बिहार पुलिस की टीम के साथ 'बदसलूकी' पर पटना SSP ने दी सफाई
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की जांच के सिलसिले में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची हुई है। बिहार पुलिस के यह टीम कई दिनों से केस से संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। टीम के पहुंचने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि कथित तौर पर मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी की है। मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है।

ऑटो में जाकर जांच कर रहे हैं बिहार पुलिस के अधिकारी
मुंबई में बिहार पुलिस की टीम को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया जा रहा है। हालात यहां तक खराब हैं कि मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम को एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई और वह ऑटो में जाकर जांच कर रहे हैं। हालांकि, बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस की बदसलूकी मामले में पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि, मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को जबरन नहीं बिठाया है। वहां बिहार पुलिस ने जांच के दौरान मुंबई पुलिस से लॉजिस्टिक्स की मांग की थी।
Recommended Video

मुंबई पुलिस ने जबरन बिहार पुलिस को वैन में बिठाया
पटना एसएसपी ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को भरोसा दिया है कि वह हरसंभव मदद करेगी लेकिन इससे पहले जो खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने जबरन ही बिहार पुलिस को वैन में बिठाया। उधर अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पत्रकार बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से जांच के बारे में सवाल पूछना चाहते हैं और मुंबई पुलिस के बिहार पुलिस के अधिकारी को जबरदस्ती अंदर ले जाती दिख रही है।

अस्पताल से नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बिहार पुलिस के सूत्रों ने बताया कि, बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई के कूपर अस्पताल का दौरा किया, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम हुआ था। बिहार पुलिस ने अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन उन्हें अस्पताल की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिहार पुलिस की टीम मुंबई में सुशांत के नौकर, सुशांत के बहन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पूछताछ की गई है। अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस के साथ उस चैट को भी साझा किया है जिसमें सुशांत ने रिया चक्रवर्ती के बारे में बात की है कि वो किस तरह उन्हें परेशान कर रही हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications