Sushant Singh Case: किसकी मदद से मुर्दाघर तक पहुंची रिया? कूपर अस्पताल के डीन ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पिछले चार दिन से पूछताछ कर रही है। रिया के अलावा उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के कुक नीरज से भी लागात पूछताछ की जा रही है। इस बीच अब महाराष्‍ट्र मानवाध‍िकार आयोग ने भी कूपर अस्‍पताल के डीन और एचओडी से सुशांत की मौत के एक दिन बाद रिया के मुर्दाघर में जाने को लेकर पूछताछ की है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती उनका शव देखने कूपर अस्‍पताल के मुर्दाघर घर गई थीं।

मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल के डीन से की पूछताछ

मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल के डीन से की पूछताछ

सोमवार को कूपर अस्पताल के डीन पिनाकिन गुज्जर अपने वकील जयस्री के साथ महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यालय पहुंचे। बता दें की यह वही अस्पताल है जहां सुशांत सिंह का पोस्टमार्टम किया गया था। महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने 26 अगस्त को कूपर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके अलावा आयोग ने रिया के मुर्दाघर जाने को लेकर मुंबई पुलिस को भी इस संबंध में जवाब देने को कहा था।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Ex Manager Shruti Modi ने CBI को दिए बयान में खोले गहरे राज । वनइंडिया हिंदी
    किसकी मदद से मुर्दाघर तक पहुंची रिया?

    किसकी मदद से मुर्दाघर तक पहुंची रिया?

    पूछताछ में अस्‍पताल के डीन ने कहा कि अस्‍पताल को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रिया चक्रवर्ती 15 जून को मुर्दाघर गई थीं। पिनाकिन गुज्जर ने कोई 'गलत काम' करने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती को अस्पताल प्रशासन ने मुर्दाघर में जाने की अनुमति नहीं दी थी। अस्पताल के एचओडी ने भी कहा कि 15 जून को रिया चक्रवर्ती के मुर्दाघर जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आयोग दोनों के जवाब से संतुष्ट नहीं है। अब सवाल यह है कि रिय आखिर उस दिन मुर्दाघर तक कैसे पहुंची? क्या मुंबई पुलिस ने उनकी मदद की थी?

    7 सितंबर तक लिखित में देना होगा बयान

    7 सितंबर तक लिखित में देना होगा बयान

    महाराष्ट्र के मानवाध‍िकार आयोग ने कूपर अस्‍पताल से पूछा था कि क्‍या यह सुशांत के परिवार के मानवाधिकार का हनन नहीं है? अब इस मामले में महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एमए सईद ने गुज्जर को 7 सितंबर तक लिखित में पूरा बयान देने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर पिनाकिन गुज्जर ने इस घटना के लिए मुंबई पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।

    सुशांत के परिवार से भी पूछताछ

    सुशांत के परिवार से भी पूछताछ

    फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सोमवार को चौथी बार उन्होंने पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाया था। रिया मामले में एक प्रमुख संदिग्ध बनी हुई हैं। सीबीआई ने सोमवार को पूछताछ के लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी बुलाया था। ऐसी संभावना है कि सीबीआई सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

    रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू

    रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू

    बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ लोग रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिया का समर्थन किया है और इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। तापसी पन्नू ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं निजी तौर पर सुशांत को नहीं जानती, ना ही मैं रिया को जानती हूं लेकिन मैं जो जानती हूं, उसे समझने के लिए सिर्फ एक इंसान होना जरूरी है कि ये कितना गलत है कि हम किसी को दोषी साबित होने से पहले ही दोषी साबित कर दें, जबकि न्यायपालिका में अभी ये साबित नहीं हुआ है। कानून पर विश्वास रखिए।'

    यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू, भाजपा नेता से मिला करारा जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+