महेश भट्ट के कहने पर सुशांत को डॉक्टर के पास ले जाती थी रिया, फैमिली फ्रेंड ने खोले गए राज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच से निकलकर ये केस अब सीबीआई के हवाले पहुंच गया है। वहीं इस मामले में जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। वहीं इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड चक्रवर्ती से ईडी पूछताछ कर रही है। इस बीच रिया के फोन कॉल ने और मुश्किल बढ़ा दी है। रिया के फोन कॉल रिपोर्ट के चौंकाने वाली बातें सामने आई है।

 कौन निकालता था अकाउंट से पैसे

कौन निकालता था अकाउंट से पैसे

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह साजपूत के फैमिली फ्रेंड नीलोत्पल मृणाल ने सुशांत के मौत मामले में कई अहम सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सुशांत कते परिवार के फैमिली फ्रेंड नीलोत्पल मृणाल ने एक्टर के मौत पर सवाल उठाए हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती से सख्ती से पूछताछ किया जाना चाहिए। नीलोत्पल ने कहा कि कहा कि अगर सुशांत बीमार था, जैसा की मीडिया में बताया रहा है तो उसकी अनुपस्थिति में उसके खाते से पैसा कौन निकालता था।

Recommended Video

    Sushant Case: Rhea Chakraborty ने छिपाया अपना 2nd Phone Number, ED ने ऐसे लगाया पता | वनइंडिया हिंदी
     महेश भट्ट के कहने पर डॉक्टर के पास ले जाती थी रिया

    महेश भट्ट के कहने पर डॉक्टर के पास ले जाती थी रिया


    नीलोत्पल ने कहा कि जैसा की सब जानते थे कि सुशांत ठीक नहीं था, रिया उसे महेश भट्ट के बताए डॉक्टर के पास लेकर जाती थी या जो भी उसे मार्गदर्शन दे रहा था। उन्होंने कहा कि जब सुशांत पैसों का इस्तेमाल नहीं करता था तो कौन उनके अकाउंट से पैसे निकाल और ट्रांसफर कर रहा था। उन्होंने कहा कि ये मानने वाली बात नहीं थि को उसने खुद ये पैसे खर्च किए होंगे या उनकी दवाईयों का खर्च 15 करोड़ होगा। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि अब सच सामने आएगा।

     सुशांत को किए थे सबसे कम कॉल

    सुशांत को किए थे सबसे कम कॉल

    रिया के कॉले रिकॉर्ड के मुताबित सुशांत सिंह राजपूत के अनुपस्थित रहने पर वो महेश भट्ट से मोबाइल पर बातचीत करती थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 25 जनवरी के बीच महेश भट्ट और रिया के बीच सबसे ज्यादा बातचीत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा कॉल्स रिया ने अपनी मां और अपने भाई को किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक सालभर में रिया ने सुशांत को 142 बार फोन किए थे तो उनके स्टाफ को 502 बार फोन किए थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सुशांत की गैरमौजूदगी में रिया और महेश भट्ट के बीच क्या बात होती थी। सीबीआई इन बातों की छानबीन करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+