Love Story: 'पता ही नहीं चला कि वो कब दिल की धड़कन बन गई', सालों बाद इस सांसद ने बताई दूसरी शादी की वजह

BJP MP Manoj Tiwari Love Story in Hindi: मशहूर सिंगर-एक्टर और बीजेपी के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहलाने वाले मनोज तिवारी की निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है।

हालांकि वो आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें नहीं करते हैं लेकिन हाल ही में 'कपल ऑफ थिंग्स' शो में आरजे अनमोल और अमृता राव के साथ मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने खुलकर अपनी लव लाइफ के बारे में बातें की।

Manoj Tiwari Love Story

सुरभि एक्टर-सांसद की दूसरी पत्नी हैं

आपको बता दें कि मनोज और सुरभि की शादी साल 2020 में हुई थी, सुरभि एक्टर-सांसद की दूसरी पत्नी हैं, जिससे इनको दो बेटियां हैं।

रानी और मनोज शादी के 12 साल बाद अलग हो गए थे

मालूम हो कि मनोज तिवारी की पहली शादी साल 2000 में रानी तिवारी से हुई थी और इस शादी से उनकी एक बेटी ऋति है, जो कि मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है, रानी और मनोज शादी के 12 साल बाद अलग हो गए थे। आज तक दोनों के तलाक की वजह मालूम नहीं है।

'कपल ऑफ थिंग्स' में मनोज तिवारी ने खोले दिल के राज

'कपल ऑफ थिंग्स' में मनोज तिवारी ने बताया की 'पहला रिश्ता टूटने के बाद मैंने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था, मुझे नहीं लगता था कि मैं किसी के साथ अब आगे की लाइफ बिता पाऊंगा लेकिन सुरभि मेरी जिंदगी में आई तो मैं फिर से जिंदगी के बारे में सोचने लगा।'

'सच कहूं तो पता ही नहीं चला कि वो कब दिल की धड़कन बन गई'

'धीरे-धीरे सुरभि मेरे जीवन का हिस्सा बन गईं, मैं क्या खाऊंगा, क्या पहनूंगा इन सबका ख्याल रखने लगी, मैं तो इसे CEO बुलाने लग गया था। मन में ख्याल आया कि अगर शादी करनी है तो इसी से करनी है, सच कहूं तो पता ही नहीं चला कि वो कब दिल की धड़कन बन गई।'

बेटी से मांगी थी दूसरी शादी की परमिशन- मनोज तिवारी

'मैं तब तक राजनीति में आ चुका था औऱ यहां अगर आप किसी महिला के साथ उठते-बैठते हैं तो सवालों के घेरे में आ जाते हैं इसलिए मैंने शादी का फैसला किया लेकिन य़े मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि मैं 13 साल की बेटी का पिता भी था। मैंने उससे दूसरी शादी की परमिशन मांगी तो उसने मुझसे कहा कि 'हां पापा, बिल्कुल। इसके बाद मैंने सुरभि से शादी की।'

'हमारी पहली मुलाकात रीजनल रिएलिटी शो में हुई थी'

जहां मनोज ने ये बात कही तो वहीं उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने कहा कि 'हमारी पहली मुलाकात रीजनल रिएलिटी शो में हुई थी, वहां मैं पार्टीसिपेंट थी और मनोज होस्ट थे, मैं जल्द ही उस शो से आउट हो गई , उस वक्त मनोज तिवारी ने उनका और उनके परिवार का काफी साथ दिया था,आयोजकों से बात भी की थी लेकिन बात नहीं बनी तो मैं पटना वापस चली गई लेकिन मेरी और मनोज की बातें होने लगीं।

'धीरे-धीरे मुझे भी लगने लगा कि मेरी लाइफ के लिए ये बेस्ट हैं'

'मुझे इनका नेचर और सादगी काफी पसंद आई, शो तो खत्म हो गया लेकिन मनोज तिवारी स्टेज शो के लिए कलाकारों को बुलाते हैं, तो इन्होंने मुझे भी अप्रोच किया और फिर धीरे-धीरे मुझे भी लगने लगा कि मेरी लाइफ के लिए ये बेस्ट हैं।'

मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं

मालूम हो कि इस हैप्पी कपल को शादी से दो बेटियां हैं, यानी कि मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं। आपको बता दें कि बेइतंहा खूबसूरत सुरभि एक गायिका होने के बावजूद मीडिया से काफी दूर रहती हैं।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+