Waqf Law पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सब खुश! रिजिजू-इमरान प्रतापगढ़ी समेत इन दिग्गजों ने जताया आभार

Waqf Law Supreme Court Verdict: वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कुछ निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड में गैरमुस्लिम को सीईओ नियुक्त करने संबंधी संशोधन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सीजेआई की बेंच ने निर्देश दिया है कि ऐसी कोशिश होनी चाहिए कि वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुस्लिम हो। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि वक्फ बोर्ड में 4 से अधिक मुस्लिम सदस्य नहीं होने चाहिए।

सर्वोच्च अदालत के फैसले पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सरकार के अलावा मुस्लिम पक्षकारों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल पर संसद में जोरदार बहस हुई थी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इस फैसले का विरोध किया था। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया।

Waqf Law Supreme Court verdict

Waqf Law Verdict: फैसले पर इमरान प्रतापगढ़ी ने जताई खुशी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'यह सरकार की तानाशाही भरे रवैये का जवाब है। हमें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की बदमाशी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। हम फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय का अभिवादन करते हैं। यह फैसला उन लोगों के लिए भी राहत है जिन्हें डर था कि उनकी जमीनें छीन ली जाएंगी।'

यह भी पढ़ें: वक्फ कानून पर रोक लगी या फिर वैसे ही लागू रहेगा? सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या कहा? 5 प्वाइंट में हर डिटेल

Supreme Court के फैसले का किरेन रिजिजू ने किया स्वागत

नए वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार की तरफ से पहली प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। वह अल्पसंख्यक मामलों के भी मंत्री हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस आदेश का स्वागत करता हूं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमें सर्वमान्य है। अभी इसकी ज्यादा डिटेल मेरे पास नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी मिली है उसके आधार पर हम फैसले का स्वागत करते हैं।'

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महंत राजू दास ने कहा, 'कुछ कुंठित मानसिकता के लोग ही इस वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे थे। हम सुप्रीम कोर्ट का साधुवाद करते हैं, उन्होंने बहुत न्यायसम्मत फैसला दिया है। दबे कुचले मुसलमानों को इस बिल से फ़ायदा था।'

यह भी पढ़ें: 'Kashmir में फिर पत्थबाजी करा रहे अब्दुल्ला', हजरतबल विवाद पर वक्फ बोर्ड का बयान, क्या दोषी होंगे अरेस्ट?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मौलाना फरंगी ने जताई खुशी

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मौलाना फरंगी महली ने कहा कि वक्फ संशोधित कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, 'CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष की कुछ दलीलें मान ली हैं। यह हमारे लिए राहत की बात है। उम्मीद है कि अंतिम फैसला भी हमारे पक्ष में होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+