महबूबा मुफ्ती की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बेटी इल्तिजा ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती की रिहाई पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। महबूबा 5 अगस्त, 2019 से हिरासत में हैं। महबूबा मुफ्ती की हिरासत के खिलाफ उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। इल्तिजा ने याचिका में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत महबूबा मुफ्ती को हिरासत में रखने को चुनौती देते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। बीते हफ्ते इल्तिजा ने ये याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई होगी।

Supreme Court to hear petition tomorrow by Iltija seeking release of former Jammu Kashmir CM Mehbooba Mufti

वकील आकर्ष कामरा की ओर से दायर की गई याचिका में इल्तिजा ने पीएसए के तहत बार-बार महबूबा की हिरासत अवधि को बढ़ाए जाने को चुनौती दी है। इल्तिजा ने याचिका में कहा है कि उनकी मां को हिरासत में रखना गैरकानूनी है क्योंकि उन पर कोई मुकदमा नही हैं और उनको एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखा गया है। ये जानबूझकर उनको पार्टी कार्यकर्ताओं से दूर रखने और अपने काम ना करने देने के लिए किया जा रहा है।

महबूबा फिलहाल अपने आधिकारिक निवास फेयरव्यू बंगले में नजरबंद हैं। पीएसए के तहत उनको नजरबंद रखा गया है। 31 जुलाई को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पीएसए के तहत महबूबा की नजरंबदी को तीन महीने बढ़ाया था।

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था। जिसके साथ ही राज्य के ज्यादातर नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे। ज्यादातर बड़े नेताओं को रिहा कर दिया गया है लेकिन अभी भी नेता हिरासत में हैं। इसमें सबसे सबसे बड़ा नाम महबूबा मुफ्ती का है, जिन्हें अभी तक हिरासत में रखा गया है।

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक और उमर अब्दुल्ला दोनों को इस साल मार्च महीने में रिहा किया गया था। जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस चेयरमैन सज्जाद गनी लोन को इस साल अगस्त में और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज को हाल ही में रिहा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+