लखीमपुर खीरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान लिया, कल CJI की बेंच करेगी सुनवाई

नई दिल्ली, अक्टूबर 06: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। प्रधान न्‍यायाधीश एन वी रमना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। सीजेआई के अलावा जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच में शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में दो वकीलों की ओर से याचिका भी दाखिल की गई थी।

Supreme Court takes up suo motu cognisance of Lakhimpur incident CJI led bench to hear matter tomorrow

चीफ जस्टिस एनवी रमणा की बेंच गुरुवार लखीमपुर खीरी की घटना पर सुनवाई करेगी। इस केस का टाइटल 'वायलेंस इन लखीमपुर खीरी लीडिंग टू लॉस ऑफ लाइफ' रखा गया है। मीडिया रिपोर्टस और चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट ने यह संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस एनवी रमणा के अलावा जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच में शामिल हैं। दो वकीलों ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर कर मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दायर करने और उन्हें दंडित करने की मांग की थी।

याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह गृह मंत्रालय व पुलिस को मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दे। यह भी मांग की गई है कि हिंसा व उपद्रव मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निश्चित समय में जांच का आदेश भी दिया जा सकता है।

Recommended Video

    Lakhimpur kheri Case: लखीमपुर हिंसा का Supreme Court ने लिया संज्ञान, आज सुनवाई | वनइंडिया हिंदी

    लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। यूपी पुलिस ने लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। धारा 302, 120बी और अन्य धाराओं में यह केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+