राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन और आचरण पर पूछे गए तीखे सवाल

इंडिया ब्लॉक और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवालों को लेकर चर्चा में हैं। चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को उनके आचरण पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इस बारे में स्पष्टीकरण देना होगा। इसी सुनवाई में कोर्ट ने राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर नोटिस भी जारी किया। अदालत ने प्रदर्शन से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

विरोध प्रदर्शन पर पाबंदियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू होते ही 12 अक्टूबर की घटनाओं का मुद्दा उठा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मार्च के दौरान हुई अव्यवस्था और राहुल गांधी के आचरण पर सवाल किए। कोर्ट ने साफ कहा कि याचिकाकर्ता राहुल गांधी को इस पर अपना पक्ष रखना होगा। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि वह फिलहाल राहुल गांधी की ओर से पेश हो रहे हैं।

Rahul Gandhi Supreme Court

CCTV फुटेज को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अलग-अलग वकीलों ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को संबंधित घटनाओं की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। निजी पक्ष भी अपने पास मौजूद वीडियो सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सबूत के तौर पर पेश किया जा सके।

जंतर-मंतर पर सरकार से क्या पूछा?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई करने के फैसले पर भी सरकार से सवाल किया। अदालत जानना चाहती है कि यह कदम कोर्ट की कुछ मौखिक टिप्पणियों के कारण उठाया गया या फिर जंतर-मंतर को आम प्रदर्शन स्थल बनाए रखने की उपयोगिता पर विचार करने के बाद फैसला लिया गया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि फैसले के पीछे के कारण हलफनामे में बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस कदम का आधार नहीं था। कमेटी पहले ही गठित हो चुकी थी और उसने विस्तृत रिपोर्ट भी दी थी।

अब आगे क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर नोटिस जारी किया है। एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी, जबकि प्रदर्शन पर पाबंदियों से जुड़े मामलों को अलग सुना जाएगा। अब राहुल गांधी को 12 अक्टूबर के घटनाक्रम पर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। अदालत की आगे की सुनवाई में यह भी देखा जाएगा कि प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और अन्य रिकॉर्ड मामले को समझने में क्या भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+